Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम गरियाबंद जिंदगी की जंग : गरियाबंद बाढ़ में फंसे 5 लोगों को…
तेज बहाव के बीच जवानों की जंग, बाढ़ में फंसे 5 लोगों को सुरक्षित निकाला
तेज बहाव के बीच जवानों की जंग, बाढ़ में फंसे 5 लोगों को सुरक्षित निकाला
गरियाबंद

जिंदगी की जंग : गरियाबंद बाढ़ में फंसे 5 लोगों को सुरक्षित निकाला, 300 गायें अब भी संकट में

गरियाबंद जिले के सुहागपुर गांव में बाढ़ के पानी से घिरे एक परिवार को नगर सेना की टीम ने चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तेज बहाव और अंधेरे के बावजूद जवानों ने हिम्मत नहीं छोड़ी। परिवार के पांच सदस्यों, जिसमें तीन छोटे बच्चे भी शामिल थे, को सुरक्षित बचाया गया। वहीं, गौठान में फंसी करीब 300 गायों को निकालना प्रशासन के लिए अब बड़ी चुनौती बना हुआ है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jul 2026, 12:53 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 01:55 AM
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
लगातार हो रही बारिश के बीच गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। सुहागपुर गांव के गौठान में बाढ़ के पानी से घिरे एक परिवार को नगर सेना की टीम ने करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि उसी गौठान में करीब 300 गायें अब भी बाढ़ के पानी में फंसी हुई हैं। 
लगातार बारिश के चलते सुहागपुर गांव के हालात बिगड़ गए। बुधवार दोपहर से गौठान में एक परिवार बाढ़ के पानी के बीच फंसा हुआ था। शाम करीब पांच बजे इसकी सूचना जिला प्रशासन और नगर सेना की टीम को मिली। पानी का बहाव इतना तेज था कि मौके तक पैदल पहुंचना संभव नहीं था। 

रेस्क्यू बोट के सहारे शुरू किया गया अभियान 

परिवार को बचाने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू बोट की व्यवस्था की। देर शाम शुरू हुआ बचाव अभियान रात तक चलता रहा। नगर सेना के जवानों ने पानी के बीच करीब आधा किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर गौठान तक पहुंचने की कोशिश की। रेस्क्यू के दौरान कई बार बोट के सामने भी परेशानी आई और वह बीच रास्ते में बंद हो गई। इसके बावजूद जवानों ने हिम्मत नहीं छोड़ी। दूसरी ओर मौजूद टीम के सदस्य टॉर्च की रोशनी से रास्ता दिखाते रहे। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद परिवार के पांच सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

मासूम बच्चों को सुरक्षित देख लोगों ने लगाए जयकारे 

रेस्क्यू किए गए परिवार में तीन छोटे बच्चे भी शामिल थे, जिनकी उम्र 5 साल, 3 साल और 2 साल बताई गई है। जब पूरा परिवार सुरक्षित किनारे पहुंचा तो मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारे लगाए। घंटों तक खतरे में रहने के बाद परिवार के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। बताया जा रहा है कि यह नगर सेना की टीम द्वारा जिले में किया गया पहला देर रात का बड़ा बाढ़ बचाव अभियान था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान थाना प्रभारी, तहसीलदार और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। 

गौठान में अब भी फंसी हैं करीब 300 गायें 

परिवार को सुरक्षित निकालने के बाद भी सुहागपुर गौठान की समस्या बनी हुई है। यहां करीब 300 गायें अभी भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई हैं। लगातार बारिश के कारण गौठान पूरी तरह पानी से भर गया है। प्रशासन की टीम लगातार हालात की निगरानी कर रही है और गायों को सुरक्षित निकालने की तैयारी में जुटी है। नगर सेना की टीम ने इससे पहले दोपहर में भिलाई क्षेत्र के एक फार्म हाउस में फंसे तीन लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला था। बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को समय रहते रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। 

प्रशासन के सामने अब गायों को बचाने की चुनौती 

फिलहाल सुहागपुर में जिला प्रशासन की नजर पूरी स्थिति पर बनी हुई है। लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती गौठान में फंसी करीब 300 गायों को बचाने की है। प्रशासन और राहत टीम लगातार इस दिशा में प्रयास कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें