Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) बड़ी उपलब्धि : चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बदल…
बस्तर में पहली हार्ट वॉल्व सर्जरी सफल
बस्तर में पहली हार्ट वॉल्व सर्जरी सफल
जगदलपुर (बस्तर)

बड़ी उपलब्धि : चार घंटे की जटिल सर्जरी के बाद बदली जिंदगी, बस्तर में पहली बार बदला गया हार्ट वॉल्व

बस्तर संभाग में पहली बार हार्ट वॉल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। जगदलपुर स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में फरसागुड़ा निवासी 27 वर्षीय युवती का मिट्राल वॉल्व रिप्लेसमेंट ऑपरेशन किया गया। युवती लंबे समय से सांस फूलने और कमजोरी की समस्या से परेशान थी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jul 2026, 04:35 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 10:28 AM
बस्तर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बस्तर संभाग के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जगदलपुर स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार मिट्राल वॉल्व रिप्लेसमेंट (MVR) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। फरसागुड़ा निवासी 27 वर्षीय युवती का यह जटिल ऑपरेशन किया गया, जो अब स्वस्थ होकर तेजी से रिकवरी कर रही है।
बस्तर ब्लॉक के फरसागुड़ा गांव की रहने वाली युवती पिछले करीब सात महीनों से सांस फूलने और लगातार कमजोरी की समस्या से परेशान थी। शुरुआती जांचों में बीमारी का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया था। इसके बाद मरीज ने CCSH में विशेषज्ञों से संपर्क किया।

ईको जांच में सामने आई गंभीर हृदय बीमारी 

अस्पताल में नॉन इनवेसिव कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मयूरी शरद ने मरीज की ईको जांच की। जांच रिपोर्ट में पता चला कि उसका मिट्राल वॉल्व गंभीर रूप से खराब हो चुका था और हृदय के बाएं हिस्से में फेलियर की स्थिति बन गई थी। इसके बाद विशेषज्ञों की टीम ने आगे के इलाज की योजना बनाई। सीटीवीएस सर्जन डॉ. मनोज कुमार महाराणा, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. सौरभ कुमार ने पहले मरीज के हार्ट फेलियर को नियंत्रित करने के लिए उपचार शुरू किया। करीब तीन सप्ताह तक चले इलाज के बाद मरीज की स्थिति सर्जरी के लिए अनुकूल हुई, जिसके बाद मिट्राल वॉल्व रिप्लेसमेंट करने का निर्णय लिया गया।

चार घंटे चली जटिल सर्जरी, लगाया गया मैकेनिकल वॉल्व 

डॉ. मनोज कुमार महाराणा के अनुसार मरीज का मिट्राल वॉल्व पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। ऑपरेशन के दौरान खराब वॉल्व को हटाकर उसकी जगह मैकेनिकल वॉल्व लगाया गया। यह सर्जरी करीब चार घंटे तक चली। ऑपरेशन के बाद मरीज को कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन होश आने के बाद उसे सफलतापूर्वक हटा दिया गया। इस जटिल हार्ट सर्जरी को डॉ. मनोज कुमार महाराणा और डॉ. सौरभ कुमार के नेतृत्व में पूरा किया गया। टीम में डॉ. मयूरी शरद, परफ्यूजनिस्ट मधु और रसूल सहित स्टाफ नर्स नंदिनी, फूलो और मनोज ने अहम भूमिका निभाई। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं में जुड़ी नई सुविधा 

CCSH प्रबंधन ने इस सर्जरी को बस्तर संभाग के चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। अस्पताल के डायरेक्टर रघु एन. रेड्डी ने कहा कि अब जटिल हृदय रोगों के इलाज के लिए मरीजों को बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम होगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल आने वाले समय में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जारी रखेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें