Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा हड़कंप : हरदा में जमीन विवाद से परेशान किसान ने जनसुनवाई में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत भारत का दम : अंतरिक्ष मिशन में बड़ी उपलब्धि, अनिल मेनन पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन घर में लगी आग : सोते समय बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
W 𝕏 f
होम दुर्ग बड़ी कार्रवाई : अंतर्राज्यीय नशा तस्कर रंगे हाथ ग…
अंतर्राज्यीय नशा तस्कर और जब्त किया गया 12 किलो डोडा चूरा
अंतर्राज्यीय नशा तस्कर और जब्त किया गया 12 किलो डोडा चूरा
दुर्ग

बड़ी कार्रवाई : अंतर्राज्यीय नशा तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

दुर्ग के थाना पदमनाभपुर पुलिस ने बोरसी चौक स्थित शीतला मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए राजस्थान निवासी अंतर्राज्यीय नशा तस्कर महेंद्र बिश्नोई को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा और 1500 रुपये नगद बरामद किए गए। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.84 लाख रुपये बताई गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 May 2026, 04:59 PM
दुर्ग

दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पदमनाभपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बोरसी चौक स्थित शीतला मंदिर के पास संदिग्ध तरीके से घूम रहा था और मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 84 हजार 959 रुपये बताई गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाल शर्ट पहने एक युवक संदिग्ध बैग लेकर इलाके में घूम रहा है और नशे का सामान बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना पदमनाभपुर की टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के नियमों का पालन करते हुए संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया और उसके बैग की तलाशी ली।

बैग से मिला भारी मात्रा में डोडा चूरा

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 12 किलो 330 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस ने 1500 रुपये नगद भी जब्त किए, जिसे मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त रकम माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ हो सकता है और इलाके में सप्लाई नेटवर्क खड़ा करने की तैयारी में था।

राजस्थान निवासी निकला आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र बिश्नोई (24 वर्ष) निवासी नोकड़ा गोदारा, थाना भोजासार, जिला फलोदी, राजस्थान बताया। वर्तमान में वह बोरसी स्कूल चौक क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के तार किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं और वह मादक पदार्थ कहां से लाकर सप्लाई करता था।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना पदमनाभपुर में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 299/2026 के तहत धारा 8(ग), 15(बी) और 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही जब्त मादक पदार्थ और नगदी को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।दुर्ग पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें