Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी
W 𝕏 f
होम › अन्य › Bihar Politics: नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद बवाल…
Incident involving the tearing of posters and sloganeering in Bihar (Image Source: social media)
Incident involving the tearing of posters and sloganeering in Bihar (Image Source: social media)
अन्य Featured

Bihar Politics: नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद बवाल, पोस्टर फाड़े, क्रेडिट की सियासत भी गरमाई

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार में नीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरजेडी समर्थक युवाओं ने तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पोस्टर फाड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, पुल निर्माण का श्रेय लेने को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान से बिहार में सियासी बहस तेज हो गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 03:05 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिहार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bihar Politics: बिहार में ‘नीतीश सेतु’ को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सेतु का लोकार्पण किया, लेकिन उनके वहां से रवाना होते ही माहौल बदल गया। आरोप है कि इसके बाद आरजेडी समर्थकों ने मौके पर हंगामा किया और वहां लगे पोस्टरों को फाड़कर फेंक दिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा नारेबाजी और हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं।

राघोपुर को जोड़ता है सेतु, पीएम के जाते ही बदला नजारा 

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने शनिवार को नीतीश सेतु का उद्घाटन किया था। यह पुल राघोपुर विधानसभा क्षेत्र को भी जोड़ता है, जो तेजस्वी यादव का निर्वाचन क्षेत्र है। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद जैसे ही प्रधानमंत्री वहां से निकले, आरजेडी समर्थक बताए जा रहे युवाओं का एक समूह वहां सक्रिय हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के हवाले से सामने आया है कि इस दौरान युवाओं ने तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगाए और कार्यक्रम स्थल के आसपास लगे पोस्टर उखाड़कर फेंक दिए। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्रेडिट को लेकर छिड़ी बहस: ललन सिंह बोले-सारा श्रेय नीतीश को 

पोस्टर फाड़े जाने की घटना के बीच नीतीश सेतु के निर्माण का श्रेय लेने को लेकर भी बयानबाजी तेज हो गई है। जहां एक ओर आरजेडी इस परियोजना को अपनी पहल और उपलब्धि से जोड़कर देख रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। सभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि इस पुल के बनने का पूरा श्रेय केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। उनके मुताबिक, नीतीश कुमार के लगातार प्रयासों से ही यह सेतु साकार हो सका है। इतना ही नहीं, ललन सिंह ने यह दावा भी किया कि इस परियोजना के निर्माण में भाजपा का कोई योगदान नहीं है। फिलहाल, उद्घाटन के बाद हुए हंगामे के वायरल वीडियो और क्रेडिट को लेकर जारी सियासी बयानबाजी ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें