"तेजस्वी यादव" के लिए 7 परिणाम मिले
अन्य
राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
पटना में छात्रों के मुद्दे को लेकर RJD ने राजभवन मार्च निकाला। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। मार्च का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों के अधिकार और पुलिस कार्रवाई के मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।
अन्य
Bihar Politics: नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद बवाल, पोस्टर फाड़े, क्रेडिट की सियासत भी गरमाई
Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार में नीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरजेडी समर्थक युवाओं ने तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पोस्टर फाड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, पुल निर्माण का श्रेय लेने को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान से बिहार में सियासी बहस तेज हो गई है।
कांग्रेस
Supreme Court News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका फंसी, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने गिनाईं 14 खामियां
Supreme Court News: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ विपक्ष की याचिका को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने 14 कमियां बताते हुए सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया। वकालतनामे पर नेताओं के हस्ताक्षर, पहचान पत्र, कोर्ट फीस और अन्य दस्तावेजों से जुड़ी आपत्तियां उठाई गई हैं।
राष्ट्रीय
Fatehpur Police Encounter: बरकतपुर के जंगल में पुलिस मुठभेड़, गोकशी का आरोपी घायल, बेटे समेत दो गिरफ्तार
Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर के बरकतपुर जंगल में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, कुल्हाड़ी और अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों पर 13 से अधिक गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं।
अन्य
बिहार की आर्थिक स्थिति पर तेजस्वी का हमला, बोले- चार गुना से ज्यादा बढ़ा सार्वजनिक कर्ज
बिहार की आर्थिक स्थिति को लेकर Tejashwi Yadav ने NDA Government पर निशाना साधते हुए बढ़ते Public Debt, Fiscal Deficit और कमजोर Revenue Generation पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि वित्तीय संकट का असर वेतन, पेंशन, छात्र योजनाओं और विकास कार्यों के बजट पर पड़ रहा है।
देश
बिहार विधानसभा में आज शक्ति परीक्षण, सम्राट चौधरी सरकार की पहली बड़ी परीक्षा
बिहार विधानसभा में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी सरकार का विश्वास मत पेश करेंगे, जो उनके कार्यकाल की पहली बड़ी परीक्षा है। एनडीए के पास 201 विधायकों का मजबूत समर्थन है, जबकि बहुमत के लिए 122 का आंकड़ा जरूरी है, इसलिए सरकार की स्थिति सुरक्षित मानी जा रही है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन के पास केवल 35 विधायक हैं, जिससे उनके सामने एकजुटता बनाए रखना बड़ी चुनौती है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिए भी यह फ्लोर टेस्ट उनकी राजनीतिक साख की परीक्षा है, खासकर पिछले घटनाक्रमों को देखते हुए।
अन्य
बिहार में आज बदलेगा ‘नीतीश मॉडल’ का सियासी स्वरूप
बिहार की राजनीति एक ऐसे संक्रमणकाल से गुजर रही है, जहां बदलाव नेतृत्व तक सीमित नहीं, पूरे राजनीतिक ढांचे और कार्यशैली को प्रभावित करने वाला है। पिछले दो दशकों में जिस संतुलनकारी राजनीति ने राज्य की सियासत को दिशा दी, आज वही मॉडल एक निर्णायक मोड़ पर दिखाई दे रहा है। बदलते समीकरण, नए शक्ति केंद्र और स्पष्ट होते वैचारिक विभाजन इस बात के संकेत हैं कि बिहार अब एक नए राजनीतिक दौर की ओर बढ़ रहा है, जहां निर्णय अधिक सीधे और मुकाबले अधिक स्पष्ट होंगे।