Monday, 12 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Fatehpur Police Encounter: बरकतपुर के जंगल में पु…
फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, बेटा गिरफ्तार
फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, बेटा गिरफ्तार
राष्ट्रीय

Fatehpur Police Encounter: बरकतपुर के जंगल में पुलिस मुठभेड़, गोकशी का आरोपी घायल, बेटे समेत दो गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर के बरकतपुर जंगल में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, कुल्हाड़ी और अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों पर 13 से अधिक गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं।

स
प्रकाशित: 25 Aug 2026, 04:59 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 07:17 AM
उत्तर प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Fatehpur Police Encounter: जनपद के खागा और हथगांव थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने बीती रात बड़ी कार्रवाई की। ससुर खदेरी नदी के पास बरकतपुर के जंगल में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में 50 वर्षीय आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके बेटे को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि खागा थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी इलाके में मौजूद हैं। संयुक्त पुलिस टीम ने संदिग्धों की घेराबंदी की तो उनकी ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई।

और भी पढ़े:- राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

जवाबी कार्रवाई में आरोपी शहजादे घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ग्राम अमांव निवासी शहजादे पुत्र दरगाही के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत को लेकर पुलिस और चिकित्सकों की निगरानी जारी है। मुठभेड़ के दौरान मौके से भागने की कोशिश कर रहे शहजादे के बेटे सीबू उर्फ शहबाज आलम को पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर पकड़ लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।

चाकू, कुल्हाड़ी और अवैध तमंचा बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले छह चाकू, दो कुल्हाड़ियां, एक चापड़, रस्सी, डोरी, सीकड़ और दो धार तेज करने वाले पत्थर बरामद किए हैं। इसके अलावा 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी मिला है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक, दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ फतेहपुर के विभिन्न थानों के साथ दूसरे जनपदों में भी 13 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और संपर्कों की गहन जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:- राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें