Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच Chhattisgarh MBBS Scam: एनआरआई कोटे और फर्जी डिग्रियों का खेल, डेढ़ करोड़ में एमबीबीएस सीट का सौदा Rajnandgaon District Hospital: छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी अस्पताल को मिला FSSAI का 5-स्टार ईट राइट कैंपस सम्मान School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं Mahasamund Ganja Smuggling: उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा गांजा जब्त Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच Chhattisgarh MBBS Scam: एनआरआई कोटे और फर्जी डिग्रियों का खेल, डेढ़ करोड़ में एमबीबीएस सीट का सौदा Rajnandgaon District Hospital: छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी अस्पताल को मिला FSSAI का 5-स्टार ईट राइट कैंपस सम्मान School Roof Leakage: बारिश में बेहाल सरकारी स्कूल, कहीं कमरों में पानी तो कहीं एक कमरे में कई कक्षाएं Mahasamund Ganja Smuggling: उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा गांजा जब्त
W 𝕏 f
होम बीजापुर Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि…
MLA inspecting the PM Awas Yojana in Bodga (Image Source: Keertiman Media)
MLA inspecting the PM Awas Yojana in Bodga (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING बीजापुर

Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच

Bijapur PM Awas Yojana Scam: भैरमगढ़ क्षेत्र के ग्राम बोड़गा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 124 से अधिक मकानों की स्वीकृति के बावजूद निर्माण नहीं होने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने सचिव और सरपंच पर किस्त की राशि निकलवाने और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। विधायक विक्रम मंडावी ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

कीर्तिमान न्यूज
04 Sep 2026, 01:30 PM
बीजापुर
Bijapur PM Awas Yojana Scam: भैरमगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत इतामपार के आश्रित गांव बोड़गा से प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पक्के मकान का सपना दिखाकर उनसे योजना की पूरी किस्तों के पैसे निकलवा लिए गए, लेकिन आज तक एक भी मकान बनकर तैयार नहीं हुआ है। बोड़गा गांव के निवासियों ने इस संबंध में बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई। 

अधिकारियों ने खुद मकान बनवाने का दिलाया भरोसा  

पीड़ितों ने बताया कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 124 से अधिक मकान स्वीकृत हुए थे। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव कोमल निषाद और सरपंच बोटीराम ग्रामीणों को स्वयं बैंक तथा आधार सेवा केंद्र ले गए। वहां हर हितग्राही के खाते से पहली किस्त के रूप में 30,000 रुपये और दूसरी किस्त के रूप में 55,000 रुपये निकलवाए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को यह भरोसा दिया कि पंचायत खुद उनके मकान बनवाकर देगी। 

पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत मुलाकात 

पूरी राशि अपने पास जमा कराने के बाद ग्रामीणों को बस 500-500 रुपये थमाकर घर वापस भेज दिया गया। एक साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन जमीन पर निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक विक्रम मंडावी ग्रामीणों को लेकर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नम्रता चौबे के पास पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। 

7 सदस्यीय जांच दल का गठन 

इधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए विधायक विक्रम मंडावी की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय जांच दल का गठन किया। निर्देशों का पालन करते हुए यह जांच दल इंद्रावती नदी पार कर सीधे दुर्गम गांव बोड़गा पहुंचा। वहां दल के सदस्यों ने हर पीड़ित परिवार से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और निर्माणाधीन मकानों के दावों का स्थल निरीक्षण किया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास के नाम पर डाका" – विक्रम मंडावी

निरीक्षण के बाद जांच दल के संयोजक व विधायक विक्रम मंडावी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा:

"हर गरीब परिवार का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का छत हो। लेकिन बोड़गा में मौका-मुआयना करने के बाद यह साफ हो गया है कि यहां गरीबों के हक पर सीधा डाका डाला गया है। सचिव और सरपंच ने मिलकर 124 से ज्यादा परिवारों के पैसे हड़प लिए हैं। यह इलाका लंबे समय तक घोर नक्सल प्रभावित रहा है। वर्षों के इंतजार के बाद पहली बार यहां शासकीय योजनाएं पहुंच रही थीं, लेकिन अधिकारियों की नीयत ने गरीबों का भरोसा तोड़ दिया। यदि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा।"

निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ ग्रामीण उपस्थित 

मंडावी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी सचिव और सरपंच पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए और गरीबों को उनकी पूरी राशि दिलाकर न्याय दिया जाए। गांव में निरीक्षण के दौरान विधायक मंडावी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पूर्व सदस्य बसंत राव ताटी, लच्छू राम मौर्य, नीलो लेकाम, सहदेव नेगी, विधायक प्रतिनिधि जगदेव यादव, पुरुषोत्तम सल्लूर, गुड्डू कोरसा और बाबूलाल राठी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व प्रभावित परिवार उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें