Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम बिलासपुर Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट…
Police force deployed after stone-pelting
Police force deployed after stone-pelting
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले

Bilaspur Stone Pelting: बिलासपुर में कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध के दौरान कोतवाली थाना परिसर में पथराव हो गया। पुलिस ने अतिरिक्त बल, हल्के बल प्रयोग और आंसू गैस की मदद से हालात नियंत्रित किए। CCTV फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

कीर्तिमान न्यूज
29 Aug 2026, 08:27 AM
बिलासपुर
Bilaspur Stone Pelting: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब इंटरनेट मीडिया पर हुई एक विवादित टिप्पणी ने उग्र रूप ले लिया। गोवंश को लेकर सोहेल खान नाम की एक आईडी से की गई आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में जब लोग शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचे, तो अचानक माहौल गरमा गया और देखते ही देखते थाना परिसर में पथराव शुरू हो गया। घटना शुक्रवार शाम की है। हिंदू संगठनों से जुड़े लोग विवादित पोस्ट की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे ही थे कि अचानक भीड़ में से किसी अज्ञात शख्स ने पत्थर फेंक दिया। 

पत्थरबाजी से मचा भगदड़ 

इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से दे-मार पत्थरबाजी होने लगी। थाना परिसर के भीतर अचानक हुई इस पत्थरबाजी से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए और कुछ देर के लिए वहां बुरी तरह भगदड़ मच गई। मामले की संवेदनशीलता और बिगड़ते हालात को देखते हुए आला अधिकारियों के निर्देश पर शहर के तमाम अन्य थानों से अतिरिक्त बल तत्काल कोतवाली रवाना किया गया। 

पुलिस को करना पड़ा आंसू गैस का प्रयोग 

अधिकारियों ने खुद मौके पर मोर्चा संभाला। जब समझा-बुझाकर उपद्रवियों को शांत कराने की कोशिशें नाकाम साबित हुईं, तो भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। काफी मशक्कत के बाद पुलिस स्थिति को काबू में ला सकी। इस उपद्रव के बाद इलाके में देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही, जिसे देखते हुए थाना परिसर और आसपास के संवेदनशील रास्तों पर भारी संख्या में बल तैनात कर दिया गया है। 

खंगाली जा रही सीसीटीवी कैमरों फुटेज 

पुलिस की जांच फिलहाल दो मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित है—पहला, सोहेल खान नाम के उस सोशल मीडिया अकाउंट का सच, जिससे टिप्पणी की गई थी, और दूसरा, वह पहला पत्थर जिसने इस पूरे विवाद को भड़काया। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि पथराव शुरू करने वालों और उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें