Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी Dhamtari News: 5 साल के बच्चे ने निगली बैटरी वाली LED लाइट, एंडोस्कोपी से बची जान Doctor Suicide Case: शादी से 18 दिन पहले टूटा रिश्ता, डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में की आत्महत्या Timber Smuggling: दसपुर में USTR की बड़ी कार्रवाई, 3 घन मीटर लकड़ी बरामद, पुरानी जब्ती से जुड़े तार Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय कोर्ट रूम में काला जादू : जज की कुर्सी पर छिड़के …
जज की कुर्सी पर छिड़के दाने
जज की कुर्सी पर छिड़के दाने
राष्ट्रीय

कोर्ट रूम में काला जादू : जज की कुर्सी पर छिड़के दाने, महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक स्थानीय अदालत में एक 65 साल की महिला को जज की कुर्सी पर कथित रूप से काला जादू और टोटका करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला की पहचान मंजुला के रूप में हुई है।

विशेष संवाददाता
15 Jul 2026, 03:13 PM
चिक्कबल्लापुर

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले की एक अदालत में अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहाँ एक 65 वर्षीय महिला ने कोर्ट रूम में घुसकर जज की कुर्सी पर कथित तौर पर काला जादू करने की कोशिश की। आरोपी महिला की पहचान मंजुला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, महिला अदालत में चल रहे अपने पारिवारिक सिविल केस का फैसला अपने पक्ष में करवाना चाहती थी।

यह घटना 9 जुलाई की सुबह करीब 9:40 बजे हुई, जब कोर्ट में कामकाज शुरू होने वाला था। चिक्कबल्लापुर के फर्स्ट एडिशनल सीनियर सिविल जज और न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में महिला ने यह हरकत की। उसने जज की मेज और कुर्सी पर सफेद सरसों के दाने बिखेर दिए। अदालत के कर्मचारियों की नजर इन दानों पर पड़ी तो वे हैरान रह गए।

CCTV फुटेज से खुली पोल

मामला सामने आने के बाद कोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा कैमरों यानी CCTV फुटेज की जांच की। रिकॉर्डिंग में साफ दिख रहा था कि महिला चुपचाप कोर्ट रूम में दाखिल हुई और डायस पर सरसों बिखेर रही है। इस फुटेज के आधार पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने चिक्कबल्लापुर टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंजुला को गिरफ्तार कर लिया है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत

आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और व्यक्ति भी शामिल था। यह अंधविश्वास से जुड़ा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग हैरान हैं कि कैसे कोई कानून के मंदिर में इस तरह की हरकत कर सकता है।

दिल्ली कोर्ट में भी हुई थी ऐसी घटना

अदालत की मर्यादा भंग करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी अदालत में भी ऐसा ही वाकया हुआ था। वहां एक डॉक्टर ने सुनवाई से पहले कोर्ट रूम में चावल के दाने बिखेर दिए थे। कार्यवाही को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था। उस डॉक्टर को एक दिन की हिरासत और 2,000 रुपये जुर्माने की सजा दी गई थी। कोर्ट में इस तरह की हरकतों को गंभीर अनुशासनहीनता और न्याय प्रक्रिया में बाधा माना जाता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें