Thursday, 30 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
ग्वालियर में सूदखोरों की दबंगई से तंग किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, 3 पर एफआईआर दर्ज सोने का लालच पड़ा भारी : रायपुर के तीन लोगों से लाखों ठगे, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा दतिया उपचुनाव : आज नई सरकार की चुनेंगे डगर, 2.20 लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य हितग्राही राशन के लिए परेशान, इधर सरकारी चावल की तस्करी में पिकअप जब्त 6 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ 3 वारदातें, शराब दुकान से लेकर थीम रोड तक गोलियों की गूंज, दहशत में शहरवासी पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर : जॉर्डन हमले के बाद अमेरिका की ईरान पर बड़ी जवाबी कार्रवाई, कई इलाकों में सुने गए जोरदार धमाके ग्वालियर में सूदखोरों की दबंगई से तंग किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, 3 पर एफआईआर दर्ज सोने का लालच पड़ा भारी : रायपुर के तीन लोगों से लाखों ठगे, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा दतिया उपचुनाव : आज नई सरकार की चुनेंगे डगर, 2.20 लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य हितग्राही राशन के लिए परेशान, इधर सरकारी चावल की तस्करी में पिकअप जब्त 6 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ 3 वारदातें, शराब दुकान से लेकर थीम रोड तक गोलियों की गूंज, दहशत में शहरवासी पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर : जॉर्डन हमले के बाद अमेरिका की ईरान पर बड़ी जवाबी कार्रवाई, कई इलाकों में सुने गए जोरदार धमाके
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा ऑनलाइन गेम की लत में अंधे आरक्षक ने साथी जवान के …
आरक्षक ने साथी जवान के खाते से निकाले लाखों रुपये
आरक्षक ने साथी जवान के खाते से निकाले लाखों रुपये
🔴 BREAKING जांजगीर-चांपा

ऑनलाइन गेम की लत में अंधे आरक्षक ने साथी जवान के खाते से उड़ाए ₹4.88 लाख, साइबर पुलिस ने भेजा जेल

जांजगीर की 11वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक ने साथी जवान का मोबाइल चोरी कर उसके बैंक खाते से 4.88 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने रकम ऑनलाइन गेमिंग में खर्च कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कीर्तिमान न्यूज
30 Jul 2026, 08:04 AM
जांजगीर
पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 11वीं बटालियन में तैनात एक आरक्षक ने अपने ही साथी जवान का मोबाइल फोन चुराकर उसके बैंक खाते से करीब 4,88,000 रुपये साफ कर दिए। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी आरक्षक को ऑनलाइन गेम खेलने की बुरी लत थी और उसने चोरी की पूरी रकम इसी लत में लुटा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम चांदो निवासी सुधीर कुमार सिंह (41 वर्ष) जांजगीर स्थित 11वीं बटालियन में बतौर आरक्षक पदस्थ हैं। 

खाते को देख उड़ गए होश 

बीते 23 अप्रैल की रात उन्होंने बैरक में अपना वीवो (Y-21) फोन चार्जिंग पर लगाया था, जो संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। शुरुआत में तो लगा कि फोन कहीं मिसप्लेस हुआ है, लेकिन असली झटका तब लगा जब वे कुछ दिनों बाद बैंक पहुँचे। खाते से बड़ी रकम गायब देखकर उनके होश उड़ गए। बैंक स्टेटमेंट खंगालने पर पता चला कि 24 अप्रैल से 3 मई के बीच अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 4,87,911 रुपये की चपत लगाई जा चुकी थी। 

कड़ाई से पूछताछ में कबूला अपना गुनाह

पीड़ित आरक्षक ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई। साइबर पुलिस ने जब मामले की परतें उधेड़नी शुरू कीं, तो बटालियन में ही पदस्थ आरक्षक सुनील कुमार यादव पर शक की सुई जा टिकी। घटना के बाद से सुनील लगातार बैरक से गायब चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर जब सुनील को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 

ऑनलाइन गेम्स में उड़ाया पूरा पैसा

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी किए गए मोबाइल में मौजूद दस्तावेजों की मदद से एक नई यूपीआई (UPI) आईडी जनरेट की। इसके बाद पीड़ित के खाते से धीरे-धीरे पूरी रकम अपने मनपसंद ऑनलाइन गेम्स में उड़ा दी। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी आरक्षक सुनील कुमार यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 66-सी व 66-डी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें