Saturday, 22 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: OPD में 20% बढ़े मरीज, हर चौथे में फ्लू के लक्षण खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश बेमेतरा में स्कूल बस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक-कंडक्टर फरार फर्जी आधार और ऋण पुस्तिका से जमीन बेचने की कोशिश, 40 लाख की ठगी का खुलासा ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर घायल स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: OPD में 20% बढ़े मरीज, हर चौथे में फ्लू के लक्षण
W 𝕏 f
होम रायपुर हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चार…
नवा रायपुर की ब्लू वॉटर खदान
नवा रायपुर की ब्लू वॉटर खदान
🔴 BREAKING रायपुर

हादसों का केंद्र बनी ब्लू वॉटर खदान होगी सील, चारों तरफ लगेगी फेंसिंग, आपदा प्रबंधन मंत्री ने दिए निर्देश

नवा रायपुर की ब्लू वॉटर खदान में लगातार हो रहे हादसों के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने जा रहा है। खदान के चारों ओर फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की तैयारी है। यहां 2017 से अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि आदिल खान की तलाश जारी है।

कीर्तिमान न्यूज
22 Aug 2026, 02:51 PM
रायपुर
नवा रायपुर स्थित चर्चित और बेहद खतरनाक 'ब्लू वॉटर खदान' में थमते नहीं हादसों को देखते हुए आख़िरकार प्रशासन हरकत में आ गया है। लगातार जा रही मासूमों और युवाओं की जान के बाद अब इस पूरे इलाक़े को पूरी तरह प्रतिबंधित करने की तैयारी कर ली गई है। आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने साफ़ किया है कि लोगों को इस जानलेवा खदान से दूर रखने के लिए इसके चारों ओर मज़बूत फेंसिंग कराई जाएगी, ताकि कोई भी पानी के नज़दीक न जा सके। 

खदान को तैरकर पार करने की लगी थी शर्त 

हालिया मामला मौदहापारा निवासी आदिल खान का है, जो अपने दोस्तों के साथ यहाँ पहुँचा था। दोस्तों के बीच खदान को तैरकर पार करने की शर्त लगी, और इसी दुस्साहस में आदिल गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद से ही राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम तलाश में जुटी है। बाहर से बुलाई गई विशेषज्ञ टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। ख़बरों के मुताबिक़, इस खदान की गहराई लगभग 400 फीट है, जबकि गोताखोर महज 60 फीट तक ही नीचे जा पा रहे हैं। अत्यधिक गहराई और पानी का दबाव बचाव कार्य में बड़ी बाधा बन रहा है।

9 सालों का दर्दनाक इतिहास: आदिल का शव मिलते ही मौतों का आँकड़ा होगा 10 

ब्लू वॉटर खदान का इतिहास बेहद डरावना रहा है। साल 2017 से लेकर अब तक यहाँ 9 लोग अपनी जान गँवा चुके हैं:

  • 2017: एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की डूबने से मौत।

  • मई 2019: एक युवक गहरे पानी में समाया।

  • मार्च 2023: दो दोस्तों की एक साथ डूबने से मौत।

  • जून 2023: नदीम, फैजल और शहबाज - तीन युवाओं ने एक साथ दम तोड़ा।

  • अक्टूबर 2025: दो स्कूली छात्र हादसे का शिकार बने।

खूबसूरती के छलावे में डालते है जान जोखिम में 

यदि आदिल खान का शव बरामद होता है, तो इस ख़ूनी खदान में जान गँवाने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। बारिश और ठंड के मौसम में इस खदान का पानी बेहद साफ़ और गहरा नीला नज़र आता है। इसी ख़ूबसूरती के छलावे में आकर युवा यहाँ खिंचे चले आते हैं और रील्स बनाने, स्विमिंग करने या स्टंट के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। प्रशासन का कहना है कि अब किसी को भी इस क्षेत्र में भटकने नहीं दिया जाएगा। फेंसिंग के साथ-साथ यहाँ चेतावनी बोर्ड और कड़े सुरक्षा इंतज़ाम लागू किए जा रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें