Friday, 17 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
करोड़ों की धोखाधड़ी : 500 टन चीनी का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर FIR सिवनी कांड : आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप के बाद बवाल, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल गुंडागर्दी : रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पोर्टर पर जानलेवा हमला, 10 हजार रुपए नहीं देने पर मारा चाकू खुलासा : सिलबट्टे से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस डॉग ने खोला हत्या का राज बाल सुधार गृह हत्याकांड : प्रयागराज तक पहुंची पुलिस, आरोपी दिनेश राठिया गिरफ्तार रायपुर में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर 15 फीट नीचे गिरा, चालक-हेल्पर दोनों घायल करोड़ों की धोखाधड़ी : 500 टन चीनी का झांसा देकर कारोबारी से 1.87 करोड़ की ठगी, पुणे की कंपनी पर FIR सिवनी कांड : आईटीआई छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप के बाद बवाल, युवक की पिटाई का वीडियो वायरल गुंडागर्दी : रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पोर्टर पर जानलेवा हमला, 10 हजार रुपए नहीं देने पर मारा चाकू खुलासा : सिलबट्टे से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस डॉग ने खोला हत्या का राज बाल सुधार गृह हत्याकांड : प्रयागराज तक पहुंची पुलिस, आरोपी दिनेश राठिया गिरफ्तार रायपुर में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर 15 फीट नीचे गिरा, चालक-हेल्पर दोनों घायल
W 𝕏 f
होम रायगढ़ घर में मिली लाश : रायगढ़ में युवक की बेरहमी से हत…
रायगढ़ हत्या मामले की पुलिस की जांच
रायगढ़ हत्या मामले की पुलिस की जांच
रायगढ़

घर में मिली लाश : रायगढ़ में युवक की बेरहमी से हत्या, सिलबट्टे से वार कर ली जान 

रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक सोनू चौहान की हत्या का मामला सामने आया है। घर में अकेले रहने वाले युवक की खून से लथपथ लाश मिली, पुलिस सिलबट्टे से हमला कर हत्या की आशंका जताते हुए जांच में जुटी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jul 2026, 06:08 PM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के भकुर्रा गांव में युवक की खून से सनी लाश उसके घर के अंदर मिली। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपी ने सिलबट्टे से हमला कर उसकी हत्या की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के मुताबिक, भकुर्रा गांव निवासी सोनू चौहान (23) घर में अकेला रहता था। उसकी बहनों की शादी हो चुकी थी, जबकि उसकी मां भी उसके साथ नहीं रहती थी। रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि सोनू का शव उसके घर में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 

शनिवार रात हत्या की आशंका

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई कि सिलबट्टे से हमला कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना शनिवार रात की हो सकती है। रविवार पूरे दिन युवक के घर का दरवाजा नहीं खुला था, जिसके बाद आसपास के लोगों को संदेह हुआ और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

संदिग्धों से पूछताछ जारी 

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल की जांच की गई है। मामले में कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। युवक के अकेले रहने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही हत्या के कारणों और आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें