Friday, 26 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सदमे ने ली एक और जान :  पत्नी की मौत के बाद पति ने जहर खाकर की आत्महत्या रकम ट्रांसफर : 7-8 बैंक खातों से चल रहा था साइबर फ्रॉड, 61 लाख ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार मटर और सिंघाड़े : GI टैग  किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा मौत बनकर दौड़ा ट्रक :  मासूम को कुचलने के बाद बैरिकेड तोड़ता रहा चालक राम मंदिर में महा-एक्शन : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा घर का सपना बना मुसीबत : महिला डॉक्टर से 51 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर सदमे ने ली एक और जान :  पत्नी की मौत के बाद पति ने जहर खाकर की आत्महत्या रकम ट्रांसफर : 7-8 बैंक खातों से चल रहा था साइबर फ्रॉड, 61 लाख ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार मटर और सिंघाड़े : GI टैग  किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा मौत बनकर दौड़ा ट्रक :  मासूम को कुचलने के बाद बैरिकेड तोड़ता रहा चालक राम मंदिर में महा-एक्शन : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा घर का सपना बना मुसीबत : महिला डॉक्टर से 51 लाख लेकर गायब हुआ बिल्डर
W 𝕏 f
होम फिल्में Box Office Clash : मैं वापस आऊंगा की रफ्तार, 14वे…
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection
फिल्में

Box Office Clash : मैं वापस आऊंगा की रफ्तार, 14वें दिन भी जमकर कमी बाकी फिल्मो को पीछे छोड़ा 

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 14वें दिन फिल्म ने 2.30 करोड़ रुपये की कमाई की।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jun 2026, 04:16 PM
मुंबई
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज के दो सप्ताह बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ का असर इसकी कमाई पर साफ दिखाई दे रहा है। 14वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए यह साबित कर दिया कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी कम नहीं हुआ है।

14वें दिन भी कायम रही कमाई की रफ्तार

12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई हुई है। रिलीज के पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने धीरे-धीरे अपनी रफ्तार बढ़ाई और अब दो हफ्ते बाद भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी गुरुवार को 2.30 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 34.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वीक 1

12.25 करोड़ रुपये

वीक 2

22.50 करोड़ रुपये

डे 14

2.30 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन

34.75 करोड़ रुपये


मजबूत स्टारकास्ट का मिला फायदा

फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। कलाकारों के अभिनय के साथ-साथ इम्तियाज अली के निर्देशन की भी काफी सराहना हो रही है। समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, जिसका असर टिकट खिड़की पर लगातार देखने को मिल रहा है।

कई बड़ी फिल्मों के बीच भी कायम है पकड़

'मैं वापस आऊंगा' का मुकाबला रिलीज के दिन से ही कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' जैसी फिल्मों से रहा। इसके अलावा सिनेमाघरों में पहले से चल रही 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पेड्डी' जैसी फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद इस फिल्म ने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगातार अच्छी कमाई और दर्शकों के समर्थन को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रख सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें