Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम फिल्में चार साल बाद लौटे सीक्वल का जलवा, नेटफ्लिक्स पर नं…
नेटफ्लिक्स पर छाई गट्टा कुश्ती 2
नेटफ्लिक्स पर छाई गट्टा कुश्ती 2
फिल्में

चार साल बाद लौटे सीक्वल का जलवा, नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही गट्टा कुश्ती 2

साउथ फिल्म ‘गट्टा कुश्ती 2’ ने OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही शानदार प्रदर्शन किया है। विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी स्टारर यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है और दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Aug 2026, 04:58 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 03:02 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना लेती हैं। इन दिनों साउथ सिनेमा की एक फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।थिएटर में शानदार सफलता हासिल करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और अब यह ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है।

चार साल बाद लौटा हिट सीक्वल

जिस फिल्म की इन दिनों चर्चा हो रही है, वह सालों पहले आई एक सफल फिल्म का दूसरा भाग है। इसके पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और फिल्म की कहानी, कॉमेडी और कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। करीब चार साल बाद इसका सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। थिएटर में सफलता के बाद मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया। डिजिटल रिलीज के बाद भी फिल्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और अब यह नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही फिल्मों में शामिल हो गई है। 

विष्णु विशाल-ऐश्वर्या की शानदार जोड़ी

इस फिल्म का नाम गट्टा कुश्ती 2 है, जिसमें साउथ अभिनेता विष्णु विशाल और अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में खेल, रिश्तों, भावनाओं और मनोरंजन का शानदार मेल देखने को मिलता है। फिल्म को स्पोर्ट्स, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी का मिश्रण बताया जा रहा है। इसमें कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ कहानी को भी दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है। खासकर फिल्म में पति-पत्नी के रिश्ते और संघर्ष को जिस तरह दिखाया गया है, उसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 

नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी गट्टा कुश्ती 2

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद गट्टा कुश्ती 2 ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की और ट्रेंडिंग फिल्मों की सूची में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया। फिल्म ने साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी को भी पीछे छोड़ दिया है। राम चरण की फिल्म पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और इसे बड़ी हिट फिल्मों में गिना गया था। हालांकि, फिलहाल नेटफ्लिक्स पर दर्शकों की पसंद के मामले में गट्टा कुश्ती 2 आगे निकल गई है। 

रेसलर पति-पत्नी की जिंदगी पर आधारित है

फिल्म की कहानी गट्टा कुश्ती 2 की कहानी दो रेसलर पति-पत्नी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि पत्नी को रेलवे में सरकारी नौकरी मिल जाती है, जबकि पति घर और अपनी बेटी की जिम्मेदारी संभालता है। शुरुआत में दोनों की जिंदगी सामान्य चल रही होती है, लेकिन बाद में परिस्थितियां बदलने लगती हैं। पत्नी के कोच की साजिश और कुछ गलतफहमियों के कारण पति-पत्नी के रिश्ते में दूरी आने लगती है। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ जाता है कि दोनों के बीच मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है। फिल्म में रिश्तों की मजबूती, अहंकार, गलतफहमी और संघर्ष को मनोरंजक अंदाज में दिखाया गया है। 

फिल्म में दिखे रिश्तों के उतार-चढ़ाव

फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे दर्शकों को कई भावनात्मक मोड़ देखने को मिलते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद और उनके रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव फिल्म को खास बनाते हैं। अगर आप साउथ सिनेमा, स्पोर्ट्स ड्रामा और फैमिली एंटरटेनमेंट पसंद करते हैं तो गट्टा कुश्ती 2 आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें