Friday, 19 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
अश्लील टिप्पणी : छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार आस्था पर वार :  परमेश्वरी धाम को चोरों ने बनाया निशाना, गर्भगृह से गायब हुआ माता का श्रृंगार खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी सनसनी : शराब के नशे में बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट अश्लील टिप्पणी : छेड़छाड़ व धमकी के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज गिरफ्तार कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार आस्था पर वार :  परमेश्वरी धाम को चोरों ने बनाया निशाना, गर्भगृह से गायब हुआ माता का श्रृंगार खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी सनसनी : शराब के नशे में बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
W 𝕏 f
होम फिल्में Box Office Clash : फ्राइडे को रश्मिका की कॉकटेल 2…
साउथ की दो टॉप अभिनेत्रियां आमने-सामने
साउथ की दो टॉप अभिनेत्रियां आमने-सामने
फिल्में

Box Office Clash : फ्राइडे को रश्मिका की कॉकटेल 2 और सामंथा की मां इंति बंगारम में जोरदार टक्कर

इस शुक्रवार रिलीज हुई रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 ने पहले दिन शाम 4 बजे तक ₹4.07 करोड़ की कमाई के साथ बढ़त बना ली है। वहीं सामंथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगारम ने ₹1.62 करोड़ का कलेक्शन किया, हालांकि फिल्म की ऑक्यूपेंसी 30% रही। पुरानी फिल्मों में राम चरण की पेद्दी का दबदबा बरकरार है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jun 2026, 06:10 PM
रायपुर

इस शुक्रवार सिनेमाघरों में डबल डोज मनोरंजन देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर साउथ की दो टॉप अभिनेत्रियां आमने-सामने दिखी हैं। एक तरफ जहां रश्मिका मंदाना की रोमांटिक-कॉमेडी 'कॉकटेल 2' ने दस्तक दी है, वहीं दूसरी तरफ सामंथा रुथ प्रभु की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म 'मां इंति बंगारम' रिलीज हो गयी है। दोनों नई फिल्मों के बीच टिकट खिड़की पर दिलचस्प मुकाबला तो चल ही रहा है, लेकिन इसके साथ ही कुछ पुरानी फिल्में भी अभी तक थिएटर्स में मजबूती से पैर जमाए हुए हैं। आइए जानते हैं इस शुक्रवार शाम 4 बजे तक किस फिल्म ने बाजी मारी और किसका पत्ता साफ होते दिखाई दे रहा है।

कॉकटेल 2 का शानदार आगाज 

रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन जैसे बड़े सितारों से सजी फिल्म 'कॉकटेल 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। स्टार पावर और फ्रेश कंटेंट के दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहोत  अच्छी शुरुआत की है।

शाम 4 बजे तक की कमाई: ₹4.07 करोड़

थिएटर ऑक्यूपेंसी: 14.0%

हालिया ट्रेंड: वीकेंड (शनिवार और रविवार) को इस फिल्म की कमाई में भारी उछाल आने की उम्मीद है।

सामंथा की मां इंति बंगारम को मिली अच्छी ऑक्यूपेंसी 

सामंथा रुथ प्रभु की लेडी-ओरिएंटेड एक्शन ड्रामा 'मां इंति बंगारम' भी बॉक्स ऑफिस पर सम्मान जनक प्रदर्शन कर रही है। हालांकि कुल कलेक्शन के मामले में यह 'कॉकटेल 2' से पीछे है, लेकिन थिएटर में सीटों के भरने की रफ्तार (ऑक्यूपेंसी) दमदार है।

शाम 4 बजे तक की कमाई: ₹1.62 करोड़

थिएटर ऑक्यूपेंसी: 30.0% (यह दर्शाता है कि चुनिंदा स्क्रीन पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है)

पुरानी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल

नई फिल्मों के आने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर पुरानी फिल्मों का जलवा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मेगास्टार राम चरण की फिल्म अब भी सबसे आगे चल रही है।

 'पेद्दी' (Peddi) — 16वां दिन

राम चरण की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पेद्दी' तीसरे हफ्ते में भी रूकने कर नाम ही नहीं ले रही है। पहले ही फिल्म ने भारी कमाई कर चुकी है।

  • पहला हफ्ता: ₹193.55 करोड़

  • दूसरा हफ्ता: ₹34.45 करोड़

  • 16वें दिन की कमाई (शाम 4 बजे तक): ₹0.68 करोड़

  • कुल इंडिया नेट कलेक्शन: ₹228.68 करोड़

'मैं वापस आऊंगा' — 8वां दिन

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार से बढ़ रही है। बहुत बड़ी हिट न सही, लेकिन यह धीरे-धीरे अपना बजट निकालने की ओर अग्रसर है।

  • पहला हफ्ता: ₹12.25 करोड़

  • 8वें दिन की कमाई (शाम 4 बजे तक): ₹0.54 करोड़

  • कुल इंडिया नेट कलेक्शन: ₹12.79 करोड़

 'है जवानी तो इश्क होना है' — 15वां दिन

दो हफ्ते तक अच्छी पकड़ बनाए रखने के बाद अब इस फिल्म की रफ्तार पर कम होता दिखाई देने लग रहा है। नए विकल्पों के आने से इसकी स्क्रीन  कम होते दिखाई दे रही हैं।

  • पहला हफ्ता: ₹37.70 करोड़

  • दूसरा हफ्ता: ₹11.70 करोड़

  • 15वें दिन की कमाई (शाम 4 बजे तक): मात्र ₹0.06 करोड़ (₹6 लाख)

'भारत भाग्य विधाता' — 8वां दिन (कंगना रनौत)

कंगना रनौत की इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया है। पहले हफ्ते की बेहद खराब कमाई के बाद दूसरे हफ्ते के पहले ही दिन फिल्म लगभग वेंटिलेटर पर आ गई है।

  • पहला हफ्ता: ₹6.55 करोड़

  • 8वें दिन की कमाई (दोपहर 4 बजे तक): मात्र ₹0.04 करोड़ (₹4 लाख)

  • कुल इंडिया नेट कलेक्शन: ₹6.59 करोड़

बॉक्स ऑफिस समरी (एक नजर में)

फिल्म का नामस्टार कास्टदिनआज की कमाई (शाम 4 बजे तक)कुल कलेक्शन (India Net)
कॉकटेल 2रश्मिका, शाहिद, कृतिDay 1₹4.07 करोड़₹4.07 करोड़
मां इंति बंगारमसामंथा रुथ प्रभुDay 1₹1.62 करोड़₹1.62 करोड़
पेद्दीराम चरणDay 16₹0.68 करोड़₹228.68 करोड़
मैं वापस आऊंगा-Day 8₹0.54 करोड़₹12.79 करोड़
है जवानी तो इश्क होना है-Day 15₹0.06 करोड़₹49.46 करोड़
भारत भाग्य विधाताकंगना रनौतDay 8₹0.04 करोड़₹6.59 करोड़
आज के मुकाबले में साफ तौर पर रश्मिका मंदाना की 'कॉकटेल 2' कमाई के मामले में सबसे आगे चल रही है, जबकि सामंथा की फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। वहीं पुरानी फिल्मों में 'पेद्दी' का राज अभी तक कयम देखने को मिल रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें