Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › हरेली पर मुर्गे को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भा…
हरेली पर भाइयों में चाकूबाजी
हरेली पर भाइयों में चाकूबाजी
बिलासपुर

हरेली पर मुर्गे को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने चाकू से किया हमला

हरेली त्योहार पर मुर्गे के आकार को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Aug 2026, 06:55 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 01:50 AM
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बिलासपुर में हरेली त्योहार के दिन एक परिवार की खुशियां विवाद में बदल गईं। घर में पकवान और मांस बनाने के लिए लाए गए मुर्गे के आकार को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
सरकंडा थाना क्षेत्र की मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी का है। यहां रहने वाले सूरज धनवार रोजी-मजदूरी करते हैं। परिवार में तीन भाई हैं और तीनों अपने-अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। सूरज ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को हरेली त्योहार के अवसर पर उनका छोटा भाई रुपेश धनवार घर में पकाने के लिए मुर्गा लेकर आया था। 

मुर्गे के आकार को लेकर शुरू हुई बात

इसी दौरान बड़ा भाई गौतम भी अपने हिस्से का मुर्गा लेकर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि रुपेश का लाया हुआ मुर्गा आकार में बड़ा था, जबकि गौतम का मुर्गा उससे छोटा था। इसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि गौतम की पत्नी और परिवार के कुछ सदस्यों ने उसे रुपेश की तरह बड़ा मुर्गा लाने की बात कही। बार-बार कही जा रही बात से गौतम नाराज हो गया। इसके बाद उसकी अपने छोटे भाई रुपेश से कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान रुपेश ने विरोध किया तो गौतम और भड़क गया। आरोप है कि उसने चाकू निकालकर रुपेश पर हमला कर दिया।

सिम्स में चल रहा घायल का इलाज

हमले में रुपेश गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने घायल रुपेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। रुपेश को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोपका पुलिस भी सक्रिय हुई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें