Tuesday, 23 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
केस : मरवाही अपहरण कांड का खुलासा, 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार वारदात : माफी अर्जी खारिज होने के बाद भड़का कैदी, जेल के भीतर की हत्या रेड : आरंग-अभनपुर में GST का बड़ा शिकंजा, 1 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस केस : मरवाही अपहरण कांड का खुलासा, 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार वारदात : माफी अर्जी खारिज होने के बाद भड़का कैदी, जेल के भीतर की हत्या रेड : आरंग-अभनपुर में GST का बड़ा शिकंजा, 1 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम गौरेला-पेंड्रा-मरवाही केस : मरवाही अपहरण कांड का खुलासा, 20 लाख की फिरौ…
मरवाही अपहरण कांड का खुलासा
मरवाही अपहरण कांड का खुलासा
🔴 BREAKING गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

केस : मरवाही अपहरण कांड का खुलासा, 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

मरवाही में गिरीश यादव के अपहरण मामले का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। अपहृत को सुरक्षित छुड़ाकर महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jun 2026, 09:29 PM
बिलासपुर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में हुए चर्चित अपहरण और फिरौती मामले का पुलिस ने तीन दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अपहृत गिरीश यादव को सुरक्षित बरामद करते हुए तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। ग्राम उषाढ़ निवासी 41 वर्षीय गिरीश यादव का 20 जून की सुबह उनके घर से अपहरण कर लिया गया था। 

बताया जा रहा है कि दो अज्ञात युवक पिस्टल के बल पर उन्हें अपने साथ ले गए और एक कार में बैठाकर अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया। घटना के बाद गिरीश यादव की पत्नी ने मरवाही थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण, फिरौती और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। 

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिला साइबर सेल और मरवाही पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया। 

पुलिस जांच की जारी 

जांच के दौरान सामने आया कि अपहरणकर्ताओं ने गिरीश यादव को छोड़ने के बदले उनके परिवार से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। आरोपियों ने फोन कर रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, डिजिटल ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया। तकनीकी जांच और विभिन्न राज्यों की पुलिस के सहयोग से संदिग्धों की लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए अपहृत को सुरक्षित मुक्त कराया गया। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर निवासी पुंडलिक केंद्रे, राजस्थान के जोधपुर निवासी चंद्रशेखर तथा उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी शेषपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन और पुलिस की पहचान दर्शाने के लिए नीली बत्ती एवं ‘पुलिस’ लिखी प्लेट लगी एक स्कॉर्पियो-एन वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें