Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राजनीति › संसद › Central Government: लोकसभा में 850 सीटों का प्रस्ताव, परिसी…
PM Modi discussing delimitation and womens reservation(Image Source: social media)
PM Modi discussing delimitation and womens reservation(Image Source: social media)
संसद

Central Government: लोकसभा में 850 सीटों का प्रस्ताव, परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

Central Government: केंद्र सरकार आगामी संसद सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। प्रस्तावित परिसीमन के तहत लोकसभा की कुल सीटें बढ़ाकर 850 करने पर विचार किया जा रहा है। इस बीच आंध्र प्रदेश की YSRCP ने क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की शर्त पर विधेयक का समर्थन करने के संकेत दिए हैं।

भ
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 12:45 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Central Government: संसद के आगामी सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। केंद्र सरकार इन दोनों अहम प्रस्तावों को संसद से पारित कराने की तैयारी में जुटी है। इसी बीच आंध्र प्रदेश की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी YSRCP ने परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के संकेत दिए हैं। हालांकि, पार्टी ने इसके साथ क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की शर्त भी रखी है। 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक प्रस्तावित संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सरकार परिसीमन विधेयक के संशोधित प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसे संसद में पेश किए जाने की संभावना है।

YSRCP ने समर्थन के साथ रखी क्षेत्रीय संतुलन की शर्त 

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने परिसीमन विधेयक को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संसद में विधेयक पेश होने पर YSRCP इसका समर्थन कर सकती है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि प्रस्ताव में राज्यों के बीच क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा जाए। लोकसभा में YSRCP के चार सांसद हैं। ऐसे में पार्टी का समर्थन सरकार के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। खासकर तब, जब परिसीमन के प्रस्ताव को लेकर दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताएं लगातार चर्चा में हैं।

कब से शुरू होगा संसद का सत्र 

संसद के दोनों सदनों की बैठकें अलग-अलग तारीखों पर शुरू होंगी। लोकसभा की कार्यवाही 30 नवंबर 2026 से शुरू करने का प्रस्ताव है, जबकि राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से बुलाई जा सकती है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को जानकारी दी कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से क्रमशः 30 नवंबर और 2 दिसंबर को सदनों की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है। सरकारी कामकाज की जरूरतों को देखते हुए दोनों सदनों का सत्र 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकता है।

परिसीमन विधेयक में क्या है प्रस्ताव

परिसीमन विधेयक को लेकर सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, सरकार लोकसभा की कुल सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसमें राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें निर्धारित किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस प्रस्ताव को लेकर दक्षिण भारतीय राज्यों की ओर से जनसंख्या के आधार पर सीटों के बंटवारे को लेकर चिंता जताई जाती रही है। आशंका है कि जनसंख्या वृद्धि के आधार पर परिसीमन होने से अधिक जनसंख्या वाले राज्यों को ज्यादा सीटें मिल सकती हैं, जबकि दक्षिण के राज्यों का संसद में प्रतिनिधित्व अपेक्षाकृत कम हो सकता है। इसी चिंता को दूर करने के लिए सरकार एक नए फॉर्मूले पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, इसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा संख्या के मुकाबले 50 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है। साथ ही राज्यों के बीच सीटों का वर्तमान अनुपात 1971 की जनगणना के आधार पर बनाए रखने का विकल्प भी चर्चा में है।

महिला आरक्षण से भी जुड़ा है पूरा मामला

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सरकार की तैयारी को आगामी सत्र के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। दोनों प्रस्तावों पर संसद में चर्चा और संभावित मतदान के दौरान राजनीतिक दलों का रुख महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल सबकी नजर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक पर है। यदि संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो सरकार इसे संसद में पेश करने की दिशा में आगे बढ़ सकती है। हालांकि, विधेयक के अंतिम स्वरूप और उसके प्रावधानों को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें