Friday, 13 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: डिलीवरी बॉय से लूटपाट, 5 हजार और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत Crime News: डिलीवरी बॉय से लूटपाट, 5 हजार और सोने की अंगूठी लूटने वाले दो गिरफ्तार Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: जिला अस्पताल की मर्चुरी में लापरवाही, पोस्टमार्टम से पहले शव हुआ डीकंपोज Jagdalpur News: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली की रात भागे 5 नाबालिग, ग्रिल काटकर निकले बाहर, सुरक्षा पर उठे सवाल BTI Road: गड्ढे में फंसी पिकअप, शास्त्री चौक पर लगा जाम, लोग परेशान Chhattisgarh News: सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, ड्यूटी के दौरान 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत
W 𝕏 f
होम › बस्तर संभाग › CG News: बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर कोंडागांव में …
Youths expressing protest by cutting lemons(Image Source: social media)
Youths expressing protest by cutting lemons(Image Source: social media)
बस्तर संभाग

CG News: बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर कोंडागांव में हंगामा, 81 पद बढ़ाकर 204 करने की मांग

CG News: कोंडागांव में बेरोजगार युवाओं ने बस्तर फाइटर भर्ती के तहत जिले के लिए निर्धारित 81 पदों को बढ़ाकर 204 करने की मांग उठाई। युवाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सांसद भोजराज नाग से जुड़ी नींबू काटने की घटना का हवाला देते हुए दो नींबू काटकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 12 Nov 2026, 05:27 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कोंडागांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: बस्तर फाइटर भर्ती में जिले के लिए निर्धारित पदों की संख्या बढ़ाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। कोंडागांव के बेरोजगार युवाओं ने 81 पदों को बढ़ाकर 204 करने की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। युवा एसडीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग शासन तक पहुंचाई। इस दौरान नींबू काटकर प्रतीकात्मक विरोध भी दर्ज कराया गया। 

नींबू काटकर जताई नाराजगी

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कांकेर सांसद भोजराज नाग से जुड़ी नींबू काटकर बारिश रुकवाने की घटना का हवाला दिया। इसी घटना के अंदाज में युवाओं ने दो नींबू काटे और बस्तर फाइटर भर्ती में कोंडागांव जिले के लिए पदों की संख्या 81 से बढ़ाकर 204 करने की मांग रखी। युवाओं का यह प्रदर्शन इलाके में चर्चा का विषय बन गया। 

जनप्रतिनिधियों के प्रतीकात्मक पुतलों के सामने किया प्रदर्शन

विरोध को अलग रूप देने के लिए प्रदर्शनकारियों ने कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, बस्तर सांसद और कांकेर सांसद भोजराज नाग के नाम से प्रतीकात्मक डमी पुतले भी तैयार किए। इन पुतलों को सामने रखकर युवाओं ने नींबू काटे और जनप्रतिनिधियों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि जिले के बेरोजगार युवाओं को भर्ती में उचित अवसर मिलना चाहिए और इस दिशा में जनप्रतिनिधियों को भी पहल करनी चाहिए। 
युवाओं का कहना है कि बस्तर फाइटर भर्ती में दूसरे जिलों की तुलना में कोंडागांव के लिए कम पद निर्धारित किए गए हैं। इससे जिले के बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मौजूदा 81 पदों को बढ़ाकर 204 किया जाए, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके। युवाओं ने ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से इस मामले में गंभीरता से विचार करने की अपील की है। अब देखना होगा कि भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की इस मांग पर सरकार की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें