"बेरोजगार युवाओं" के लिए 17 परिणाम मिले
बस्तर संभाग
CG News: बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर कोंडागांव में हंगामा, 81 पद बढ़ाकर 204 करने की मांग
CG News: कोंडागांव में बेरोजगार युवाओं ने बस्तर फाइटर भर्ती के तहत जिले के लिए निर्धारित 81 पदों को बढ़ाकर 204 करने की मांग उठाई। युवाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सांसद भोजराज नाग से जुड़ी नींबू काटने की घटना का हवाला देते हुए दो नींबू काटकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।
रायपुर
CM Vishnu Deo Sai: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद
CM Vishnu Deo Sai: आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, रायपुर में स्कूल-कॉलेजों में अवकाश और कोंडागांव-बेमेतरा में 645 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन है।
रायपुर
Job Fraud: परिवहन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस
Job Fraud: रायपुर में परिवहन आरक्षक की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 10 लाख रुपए ठगने का आरोप लगा है। खुद को मंत्रियों का PSO बताने वाले संजय लहरी के खिलाफ सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिक्षा
Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती पर सियासी घमासान, बैज का सरकार पर हमला, आंकड़ों के साथ घेरा
Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए 57 हजार शिक्षकों की भर्ती की मांग की है। उन्होंने यू-डायस प्लस के आंकड़ों का हवाला देकर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की घटती संख्या पर चिंता जताई और बस्तर, सरगुजा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
शिक्षा
Raipur Rojgar Mela: दो दिवसीय बड़ा रोजगार मेला शुरू, 8 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, सीएम साय भी होंगे शामिल
Raipur Rojgar Mela: बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। 62 से अधिक कंपनियों ने 9,449 रिक्तियां बताई हैं, जिनमें 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।
CG JOB FAIR : 8 हजार 720 पदों पर अवसर, नौकरी के लिए 10वीं से MBA तक कर सकेंगे आवेदन
CG JOB FAIR : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से राजधानी रायपुर में राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के जरिए हजारों युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
शिक्षा
Job Vacancy: छत्तीसगढ़ सरकार का रोजगार मेला, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती का मौका, जानें तारीख
Job Vacancy: मुंगेली जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मुंगेली की ओर से 22 सितंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
राष्ट्रीय
Delhi Police Job Scam: नौकरी का झांसा देकर 500 बेरोजगारों से 20 लाख की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
Delhi Police Job Scam: दिल्ली पुलिस ने टाटा मोटर्स समेत अन्य कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 500 बेरोजगारों से 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले फर्जी भर्ती रैकेट का पर्दाफाश किया है। वजीराबाद में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से दो महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 9 मोबाइल फोन, 7 एटीएम कार्ड और 2 बैंक पासबुक बरामद की हैं।
राज्य सरकार
स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को सीएम विष्णुदेव साय का तोहफा, अग्निवीरों और शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए किए बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में जल्द बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया गया।
रायपुर
बड़ा मौका : गरियाबंद, धमतरी और बालोद में लगेंगे रोजगार मेले, 1549 पदों पर सीधी भर्ती
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, धमतरी और बालोद जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों में निजी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणी के कुल 1549 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं-12वीं पास से लेकर ITI, स्नातक, PG, नर्सिंग, BCA, MCA और NET/SET/Ph.D. योग्य युवा आवेदन कर सकते हैं।
राज्य सरकार
CG बिजली विभाग में बंपर वैकेंसी, इंजीनियर से लेकर स्टाफ तक की भर्ती
बिजली कंपनियों में राज्य गठन के बाद की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्टेट पावर कंपनी की जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में कुल 1235 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें AE, JE, प्लांट अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित तकनीकी और गैर-तकनीकी पद शामिल हैं।
महासमुंद
महासमुंद में 29 जुलाई को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 559 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
महासमुंद में 29 जुलाई को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित इस मेले में छह निजी कंपनियां 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक पास युवाओं के लिए 559 पदों पर भर्ती करेंगी।