CG Nikay Chunav 2026: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को मजबूत करने और संगठन को सक्रिय करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने विभिन्न जिलों और नगरीय निकायों के लिए पर्यवेक्षकों और सह-पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जारी आदेश में अलग-अलग नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों को अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने और स्थानीय संग ठन के साथ बेहतर तालमेल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों के लिए सौंपी जिम्मेदारी
कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक स्थानीय स्तर पर पार्टी की चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाएंगे। उनकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना, संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेना और चुनाव से जुड़ी तैयारियों को गति देना होगी।
प्रमुख नगर निगमों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक
बीरगांव (रायपुर ग्रामीण)
- पर्यवेक्षक: डॉ. शिवकुमार डहरिया
- सह-पर्यवेक्षक: मोतीलाल देवांगन और लेखराम साहू
भिलाई (भिलाई शहर)
- पर्यवेक्षक: धनेन्द्र साहू
- सह-पर्यवेक्षक: दीपक दुबे
रिसाली (भिलाई शहर)
- पर्यवेक्षक: मोहन मरकाम
- सह-पर्यवेक्षक: कन्हैया अग्रवाल
भिलाई-चरोदा (दुर्ग ग्रामीण)
- पर्यवेक्षक: विकास उपाध्याय
- सह-पर्यवेक्षक: राजेन्द्र साहू
नगर पालिकाओं के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक
- बैकुंठपुर (कोरिया): राघवेन्द्र सिंह
- शिवपुर चरचा (कोरिया): प्रशांत मिश्रा
- सारंगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़): श्रीमती चातुरी नंद
- जामुल (दुर्ग ग्रामीण): प्रमोद दुबे
- खैरागढ़ (खैरागढ़-गंडई-छुईखदान): श्रीमती छन्नी साहू
नगर पंचायतों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक
- प्रेमनगर (सूरजपुर): भानुप्रताप सिंह
- मारो (बेमेतरा): सुनील महेश्वरी
- नरहरपुर (कांकेर): आनंद पवार
- कोंटा (सुकमा): अवधेश गौतम
- भैरमगढ़ (बीजापुर): रेखचंद जैन
- भोपालपट्नम (बीजापुर): सत्तार अली
कांग्रेस की इस नियुक्ति को नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी अब स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गई है।

