Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप Bijapur Maoist Surrender: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, छह माओवादियों ने किया सरेंडर Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Bilaspur Car Fire: स्कूल के सामने खड़ी क्रेटा कार में लगी आग, कुछ ही देर में जलकर खाक Raipur student case: आठवीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप Bijapur Maoist Surrender: बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, छह माओवादियों ने किया सरेंडर Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › CG Teacher Recruitment: स्कूलों में सिर्फ हाजिरी …
Review meeting of government schools in Chhattisgarh
Review meeting of government schools in Chhattisgarh
शिक्षा Featured

CG Teacher Recruitment: स्कूलों में सिर्फ हाजिरी से नहीं चलेगा काम, होगी कड़ाई से समीक्षा, 5 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द

CG Teacher Recruitment: सरकारी स्कूलों में हर महीने पढ़ाई और शिक्षकों के कार्यों की जांच होगी। सरकार ने 5,000 शिक्षकों की भर्ती, 8,000 से अधिक शौचालयों के निर्माण और छात्राओं के लिए कराटे प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 26 Aug 2026, 01:37 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 04:19 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने और शिक्षकों की ढिलाई पर लगाम कसने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी कमर कस ली है। रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को साफ लहजे में हिदायत दी कि निरीक्षण का दायरा बढ़ाया जाए और हर महीने जमीनी हकीकत की जांच हो। अक्सर देखा जाता है कि स्कूलों में अचानक यूट्यूबर या बाहरी लोग घुसकर वीडियो बनाने लगते हैं, जिससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित होता है। 

बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह बंद 

इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्री ने निर्देश दिया कि बिना तय नियमों और अनुमति के किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल ऐप पर ऑनलाइन हाजिरी लगाना नहीं है, कक्षाओं में बच्चे सच में पढ़ रहे हैं या नहीं, अब अधिकारी इसकी सीधी जांच करेंगे। बालिकाओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने राज्य के स्कूलों में कराटे प्रशिक्षण अनिवार्य करने की योजना बनाई है। इसके लिए जल्द ही मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे।

ये भी पढ़े... NEEPCO JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 7 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

शिक्षकों की कमी दूर करने होगी नई भर्ती 

साथ ही, छात्राओं की सुविधा के लिए राज्यभर में 8,000 से अधिक नए शौचालयों का निर्माण होगा। जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत और नए निर्माण के लिए भी तेजी से बजट स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षकों की कमी की समस्या को दूर करने के लिए मंत्री ने 5,000 नई शिक्षक भर्तियों की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 

बस्ते के बोझ से राहत देने होगी रचनात्मक गतिविधियां 

इसके अलावा, यदि किसी कारणवश शिक्षक अनुपस्थित रहते हैं, तब भी बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए स्मार्ट क्लास और डिजिटल कंटेंट का सहारा लिया जाएगा। बच्चों में अनुशासन और नेतृत्व की भावना जगाने के लिए हर स्कूल में अपनी एक बैंड पार्टी होगी, जिसमें एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड के छात्रों को मौका मिलेगा। शनिवार को 'बैगलेस डे' के तहत बच्चों को बस्ते के बोझ से राहत देते हुए योग, पारंपरिक खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। 

लिया जाएगा सभी का ब्योरा 

व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अब हर महीने के तीसरे सप्ताह में रायपुर में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक होगी। इसमें हर जिले की शैक्षणिक स्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति और पढ़ाई के स्तर का ब्योरा लिया जाएगा। ब्लॉक और संकुल स्तर के अधिकारियों को भी अपने-अपने इलाकों के स्कूलों की नियमित जांच करने की सख्त जिम्मेदारी दी गई है।
Keertiman
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें