Friday, 10 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सनसनी : पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती की चाकू से हत्या, आरोपी फरार सनसनी : सड़क किनारे बैग से मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील बड़ा खुलासा : नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन का पर्दाफाश, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल धर्मांतरण मामला : 8 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, आरोपी को मिली राहत Karur Stampede Case : करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने पर रोक नहीं, मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी घटना : कपड़ा सुखाने की बात पर नाराज होकर घर से निकले रिटायर्ड SECL कर्मचारी अगले दिन शव मिला सनसनी : पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती की चाकू से हत्या, आरोपी फरार सनसनी : सड़क किनारे बैग से मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील बड़ा खुलासा : नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन का पर्दाफाश, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल धर्मांतरण मामला : 8 साल पुराने केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, आरोपी को मिली राहत Karur Stampede Case : करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने पर रोक नहीं, मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी घटना : कपड़ा सुखाने की बात पर नाराज होकर घर से निकले रिटायर्ड SECL कर्मचारी अगले दिन शव मिला
W 𝕏 f
होम शिक्षा CGPSC SI परीक्षा : 12 जुलाई को होगी परीक्षा, एंट्…
CGPSC SI भर्ती परीक्षा
CGPSC SI भर्ती परीक्षा
शिक्षा

CGPSC SI परीक्षा : 12 जुलाई को होगी परीक्षा, एंट्री से पहले होगी फेस ऑथेंटिकेशन

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई को रायपुर के 22 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य रहेगा। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए उड़नदस्ता दल तैनात रहेगा और जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jul 2026, 03:42 PM
रायपुर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई को रायपुर जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं और आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

प्रवेश से पहले होगी फ्रिस्किंग और फेस ऑथेंटिकेशन 

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने वाले सभी अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग और फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य रहेगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि पहचान सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकें। सामग्री परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण 12 जुलाई की सुबह 7 बजे जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। इसके लिए परिवहन अधिकारियों और उड़नदस्ता दल की जिम्मेदारी तय की गई है।

नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता रहेगा सक्रिय

सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों में सामग्री पहुंचाकर केंद्राध्यक्ष को सौंपेंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, नकल या अन्य अनैतिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ता दल लगातार सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रहेगी। रायपुर जिले के सभी 22 परीक्षा केंद्रों में पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

प्रशासन ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से कराई जाए। प्रत्येक अभ्यर्थी की फ्रिस्किंग और फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाए। गोपनीय परीक्षा सामग्री निर्धारित समय पर सभी परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाई जाए। परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रखी जाए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें