Saturday, 10 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › चार बेटियों के बाद बेटे की चाह : पत्नी को जबरन जह…
— विज्ञापन —
बेटे की चाह में पति पर जहर देने का आरोप
बेटे की चाह में पति पर जहर देने का आरोप
राष्ट्रीय

चार बेटियों के बाद बेटे की चाह : पत्नी को जबरन जहर पिलाने का आरोप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती  

मध्य प्रदेश से घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि चार बेटियों के जन्म के बाद बेटे की चाह पूरी नहीं होने से नाराज पति ने अपनी पत्नी को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन वह अभी इतनी कमजोर है कि बयान देने की स्थिति में नहीं है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jun 2026, 12:27 PM · अपडेट: 08 Oct 2026, 04:08 PM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्य प्रदेश से घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि चार बेटियों के जन्म के बाद बेटे की चाह पूरी नहीं होने से नाराज पति ने अपनी पत्नी को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन वह अभी इतनी कमजोर है कि बयान देने की स्थिति में नहीं है।
घरेलू विवाद के बाद हुई वारदात की घटना रहटगांव तहसील के वनग्राम महुखाल की है। जानकारी के मुताबिक मीना यादव और उसके पति हरिओम यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हरिओम ने मीना को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। 

पीड़िता की हालत नाजुक 

पीड़िता ने मायके वालों को दी सूचना बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बीच मीना ने किसी तरह अपने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उसकी मां और भाई लल्लू यादव तत्काल महुखाल पहुंचे। परिजन उसे गंभीर हालत में रहटगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हरदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। 2015 में हुई थी शादी, चार बेटियों की मां है मीना पीड़िता के भाई लल्लू यादव ने बताया कि मीना की शादी वर्ष 2015 में महुखाल निवासी हरिओम यादव से हुई थी। 

बेटे की चाह में करता था मारपीट 

शादी के बाद दोनों की चार बेटियां हुईं। तीसरी डिलीवरी के दौरान मीना ने जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। उसी समय डॉक्टरों ने उसकी सेहत को देखते हुए भविष्य में गर्भधारण नहीं करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद परिवार में बेटे को लेकर दबाव और विवाद लगातार बना रहा। बेटे की चाह को लेकर करता था मारपीट परिजनों का आरोप है कि हरिओम शुरू से ही बेटे की चाह रखता था।  

पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही 

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप मीना के भाई का आरोप है कि आरोपी पति ने पहले भी कई बार उसे प्रताड़ित किया था। इस बार उसने जान से मारने की नीयत से जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कर रही मामले की जांच मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  
— विज्ञापन —
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें