Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Ayushman Bharat Scheme: MP के 83 अस्पतालों पर गिरी गाज, भोपाल के 25 सेंटर्स पर भी बड़ा एक्शन Chhattisgarh ED: DMF फंड में 31 करोड़ के कमीशन और CGPSC घोटाले पर जांच तेज, आरोपी छाबड़ा 5 दिन की रिमांड पर Mahasamund Literacy Campaign: साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ, शत-प्रतिशत साक्षरता का लिया संकल्प Chhattisgarh Ganja Seizure: एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Ayushman Bharat Scheme: MP के 83 अस्पतालों पर गिरी गाज, भोपाल के 25 सेंटर्स पर भी बड़ा एक्शन Chhattisgarh ED: DMF फंड में 31 करोड़ के कमीशन और CGPSC घोटाले पर जांच तेज, आरोपी छाबड़ा 5 दिन की रिमांड पर Mahasamund Literacy Campaign: साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ, शत-प्रतिशत साक्षरता का लिया संकल्प Chhattisgarh Ganja Seizure: एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में
W 𝕏 f
होम रायपुर Chhattisgarh electricity privatization: टाटा पावर…
Engineers meeting in opposition to electricity privatization (Image Source: Keertiman Media)
Engineers meeting in opposition to electricity privatization (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

Chhattisgarh electricity privatization: टाटा पावर के प्रस्ताव से गरमाई राजनीति, एकजुट हुए इंजीनियर, 12 को बड़ा फैसला

Chhattisgarh electricity privatization: बिजली वितरण व्यवस्था के संभावित निजीकरण और टाटा पावर के प्रस्ताव का विद्युत अभियंता संघ ने विरोध किया है। 12 सितंबर को रायपुर में CEC बैठक में आंदोलन की रणनीति तय होगी।

कीर्तिमान न्यूज
03 Sep 2026, 11:03 AM
रायपुर
Chhattisgarh electricity privatization: बिजली वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की सुगबुगाहट और टाटा पावर के प्रस्ताव ने प्रदेश के विद्युत महकमे में हलचल तेज कर दी है। राज्य विद्युत अभियंता संघ ने इस कदम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आर-पार की लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को हुई संघ की अहम बैठक में निजीकरण के संभावित खतरों और टाटा पावर के प्रस्ताव पर मंथन किया गया, जिसके बाद इंजीनियरों ने एकजुट होकर इसका विरोध करने का मन बना लिया है। 

निजीकरण से सेवाओं पर पड़ेगा असर 

बैठक के दौरान अभियंताओं ने स्पष्ट किया कि बिजली व्यवस्था का निजीकरण केवल कर्मचारियों के भविष्य के लिए ही नहीं, बल्कि आम उपभोक्ताओं की जेब के लिए भी बड़ा झटका साबित हो सकता है। निजी हाथों में व्यवस्था जाने से बिजली दरें बढ़ने और सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। तमाम सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि इस फैसले का असर प्रदेश के हर नागरिक पर पड़ेगा। 

बड़ा जन आंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता

इसलिए अब सिर्फ विरोध प्रदर्शन तक सीमित न रहकर पूरे प्रदेश में एक बड़ा जन-आंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है। संघ के महासचिव इंजीनियर डॉ. मनोज वर्मा ने बताया कि निजीकरण के खिलाफ अंतिम रणनीति तैयार करने के लिए 12 सितंबर को रायपुर के डगनिया स्थित अभियंता संघ कार्यालय में मुख्य कार्यकारिणी समिति (CEC) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। 

इस बैठक में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर निर्णय लिया जाएगा:

  • टाटा पावर के प्रस्ताव की समीक्षा: कंपनी की ओर से आए प्रस्ताव के हर पहलू और इसके दूरगामी असर पर बारीकी से चर्चा होगी।

  • आंदोलन का खाका: प्रदेशभर में किस तरह से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा, इसका पूरा रोडमैप तैयार किया जाएगा।

  • एकजुटता की अपील: संघ ने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बैठक में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने को कहा है ताकि सर्वसम्मति से कड़ा फैसला लिया जा सके।

संघ का साफ कहना है कि बिजली महकमे के कर्मचारी और अधिकारी इस मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं हैं और आने वाले दिनों में यह विरोध और ज्यादा उग्र रूप ले सकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें