Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच Narayanpur News: सिस्टम से हारकर ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता, लकड़ी के सहारे उठाया ह्यूम पाइप Accident News: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, हॉस्टल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Online Fraud: IPO में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख की ऑनलाइन ठगी Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां CG Breaking News: गरियाबंद के निजी क्लीनिक में युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच Bhilai News: गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का नवजात, पुलिस ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Chhattisgarh News: महासमुंद की 6 सिंचाई योजनाओं क…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Chhattisgarh News: महासमुंद की 6 सिंचाई योजनाओं के लिए 25.67 करोड़ मंजूर, 817 हेक्टेयर खेतों को मिलेगा पानी

Chhattisgarh News: जल संसाधन विभाग ने महासमुंद जिले की छह सिंचाई योजनाओं के सुदृढ़ीकरण, जीर्णोद्धार और निर्माण कार्यों के लिए 25 करोड़ 67 लाख 92 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। योजनाओं के पूरा होने के बाद 817 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा बेहतर होगी, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
09 Sep 2026, 03:59 PM
रायपुर
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने महासमुंद जिले की 6 सिंचाई योजनाओं के सुदृढ़ीकरण, जीर्णाेद्धार और निर्माण कार्यों के लिए 25 करोड़ 67 लाख 92 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में जल संसाधन विभाग (मंत्रालय, महानदी भवन) द्वारा मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार, रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इन सभी योजनाओं के पूरा होने पर क्षेत्र के कुल 817 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
डूमरपाली एनीकट निर्माण (सरायपाली)- कटंगी नाला पर ग्राम डूमरपाली एनीकट निर्माण के लिए 3.52 करोड़ से अधिक (3,52,99,000 रुपए) स्वीकृत किए गए हैं, इससे 100 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा। 

तीन सिंचाई योजनाओं को मिली मंजूरी

राजाडेरा जलाशय (पिथौरा) के नहर के सुदृढ़ीकरण एवं लाईनिंग कार्य के लिए 4.95 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत की गई है, इससे 76 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी पहुंचेगा। कुन्ती नाला व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य, नहर के जीर्णाेद्धार एवं सी.सी. लाईनिंग के लिए 4.74 करोड़ (4,74,31,000 रुपए) स्वीकृत किए गए हैं, जिससे 170 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। जामली जलाशय (महासमुंद) के शीर्ष कार्य की मरम्मत, नहरों की रिमॉडलिंग, लाईनिंग और पक्के निर्माणों की मरम्मत हेतु 4.24 करोड़ रूपए से अधिक का प्रावधान किया गया है, इससे 202 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। 

परसदा और छपोराडीह योजना को मिली स्वीकृति

परसदा जलाशय (महासमुंद) के शीर्ष जीर्णाेद्धार, नहर रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 4.22 करोड़ मंजूर किए गए हैं, जिससे 166 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। छपोराडीह जलाशय (महासमुंद) के नहर रिमॉडलिंग, लाईनिंग और पक्के स्ट्रक्चरों के उन्नयन के लिए 3.97 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है, जिससे 103 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें