Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा…
Cement-laden truck falls into a drain near Fingeshwar(Image Source: Keertiman Media)
Cement-laden truck falls into a drain near Fingeshwar(Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Truck Accident Chhattisgarh: सरगोड़ नाले में गिरा सीमेंट भरा ट्रक, अंधेरे और बिना रेलिंग की पुलिया लील रही जिंदगियां

Truck Accident Chhattisgarh: महासमुंद-राजिम मार्ग पर सरगोड़ और भेंड्री के बीच सीमेंट लदा ट्रक बिना रेलिंग वाली पुलिया तोड़कर नाले में गिर गया। ग्रामीणों ने इसे हादसों का ब्लैक स्पॉट बताते हुए PWD से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 09 Sep 2026, 03:57 PM · अपडेट: 24 Oct 2026, 11:20 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Truck Accident Chhattisgarh: महासमुंद-राजिम मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम सरगोड़ और भेंड्री के बीच का नाला एक बार फिर बड़े हादसे का गवाह बना। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे सीमेंट से लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बनी बिना रेलिंग की पुलिया को तोड़ते हुए सीधे नरवा (नाले) में जा गिरा। गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में चालक की जान बच गई। वह हादसे के तुरंत बाद खुद ही प्राथमिक उपचार के लिए रायपुर चला गया और गाड़ी के मालिक को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों का हुजूम मौके पर एकत्र हो गया। 

PWD के खिलाफ भारी नाराजगी 

मामले में पुलिस की टीम भी पड़ताल के लिए पहुंची, लेकिन किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत न मिलने के कारण फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों में प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि महासमुंद की तरफ से आने वाली गाड़ियों को भेंड्री पार करते ही एक खतरनाक मोड़ का सामना करना पड़ता है। 

तेज राजफ्तार गाड़ियां सीधे नाले में 

इस संकरे मोड़ और पुलिया पर न तो सेफ्टी रेलिंग है, न रेडियम रिफ्लेक्टर और न ही कोई सांकेतिक चेतावनी बोर्ड। रात के अंधेरे में पर्याप्त रोशनी न होने के कारण दूर से आ रहे वाहन चालकों को अचानक आया यह मोड़ दिखाई ही नहीं देता। रफ्तार तेज होने पर गाड़ियां सीधे नाले में समा जाती हैं।

हर साल जा रही जानें, फिर भी PWD बेखबर

  • सालाना दुर्घटनाएं: ग्रामीणों के अनुसार इस एक अकेली पुलिया पर हर साल 2 से 3 छोटे-बड़े हादसे होना आम बात हो गई है।

  • मौत का आंकड़ा: अब तक इस अंधे मोड़ की वजह से 3 से 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

  • विभागीय अनदेखी: PWD को कई बार सतर्क करने के बाद भी यहां सुरक्षा के न्यूनतम उपाय तक नहीं किए गए हैं।

कितनी बोरियां गायब हुई नहीं हो पाई पुष्टि

घटनास्थल पर एक और बात की काफी चर्चा रही। बताया जा रहा है कि तड़के हादसे के ठीक बाद अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से सीमेंट की बोरियां पार कर दीं। हालांकि, ट्रक में कुल कितना माल लोड था और कितनी बोरियां गायब हुईं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। गांव के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस 'ब्लैक स्पॉट' का तत्काल निरीक्षण किया जाए। पुलिया के दोनों तरफ मजबूत रेलिंग, चमकीले रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड और हाई-मास्ट या स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, ताकि आने वाले समय में किसी और परिवार का चिराग न बुझे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें