Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jhiram Ghati Naxal Attack: 10 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 2013 हमले में गई थी कई नेताओं की जान Raigarh News : तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकराई, 3 की हालत गंभीर Durg Road Accident : सड़क पर आई गाय बनी हादसे की वजह, दुर्ग में बाइक टकराने से एक की मौत, दो घायल Kanker Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में परिचित युवक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत Jhiram Ghati Naxal Attack: 10 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 2013 हमले में गई थी कई नेताओं की जान Raigarh News : तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकराई, 3 की हालत गंभीर Durg Road Accident : सड़क पर आई गाय बनी हादसे की वजह, दुर्ग में बाइक टकराने से एक की मौत, दो घायल Kanker Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में परिचित युवक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Chhattisgarh News: नवा रायपुर में 32वें राज्य निर…
Launch of the Local Body Election Yearbook-2026 (Image Source: CGDPR)
Launch of the Local Body Election Yearbook-2026 (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh News: नवा रायपुर में 32वें राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन

Chhattisgarh News: नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका ने किया। सम्मेलन में देशभर के निर्वाचन आयुक्त, अधिकारी और विशेषज्ञ स्थानीय निकाय चुनावों में तकनीक के उपयोग, पारदर्शिता और चुनावी सुधारों पर चर्चा कर रहे हैं। इस अवसर पर ‘Chhattisgarh Local Body Election Year Book–2026’ का विमोचन भी किया गया।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
16 Sep 2026, 04:34 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh News: राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का आज भव्य शुभारंभ हुआ। लगभग 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शुभारंभ समारोह के विशेष अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने ‘Chhattisgarh Local Body Election Year Book–2026’ के प्रथम संस्करण का विमोचन भी किया। यह प्रकाशन छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय निर्वाचन की प्रक्रिया, उपलब्धियों, नवाचारों और चुनावी व्यवस्थाओं का महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करता है।

निर्वाचन सुधार और डिजिटल व्यवस्था पर चर्चा

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने स्थानीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सशक्त, पारदर्शी, समावेशी और तकनीक-सक्षम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में स्थानीय स्वशासी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और इनके निर्वाचन की प्रक्रिया में निरंतर सुधार तथा आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग आवश्यक है। इस अवसर पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने सम्मेलन में देशभर से आए राज्य निर्वाचन आयुक्तों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं निर्वाचन विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्यों और स्थानीय निकाय निर्वाचन को अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन
निर्वाचन सुधारों पर अधिकारियों ने रखे विचार

छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकास शील ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने स्थानीय स्वशासन, निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा प्रशासन और निर्वाचन संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय के महत्व पर अपने विचार रखे। सम्मेलन के दौरान स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों से जुड़े समसामयिक विषयों, डिजिटल पहलों, तकनीकी नवाचारों तथा निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उपायों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा है। समारोह में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह एवं आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी सहित आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन के प्रथम दिन डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग, निर्वाचन प्रबंधन में नवाचार, पारदर्शिता तथा स्थानीय निकाय निर्वाचन की प्रक्रियाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर परिचर्चा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति के अध्यक्ष विजय देव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्थायी समिति के संयोजक सुधांशु पांडे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने पर फोकस

दो दिवसीय यह सम्मेलन देश में स्थानीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने, निर्वाचन व्यवस्थाओं में आधुनिक तकनीक के समावेश तथा विभिन्न राज्यों के अनुभवों और नवाचारों को साझा करने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कल  17सितम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय नवा रायपुर अटल नगर में स्टैंडिंग कमिटी की बैठक होनी है। इसके बाद, नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी केपिटल सिटी, नया रायपुर के निर्माण और विकास के बारे में प्रस्तुतीकरण होगा। तत्पश्चात सभी अतिथियों को नया रायपुर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा, छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का भ्रमण भी शामिल है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें