Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। पार्टी ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। उनके इस नई जिम्मेदारी संभालने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सुखदेव भगत की नियुक्ति पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और आरंग के पूर्व विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. डहरिया ने उम्मीद जताई कि भगत के अनुभव और संगठन को लेकर उनकी समझ से प्रदेश कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। डॉ. डहरिया ने कहा कि नए प्रदेश प्रभारी के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
सफल कार्यकाल की शुभकामना
डॉ. डहरिया ने सुखदेव भगत के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ेगा। डॉ. डहरिया ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
