Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › रायपुर › छत्तीसगढ़ के कोसा को मिली नई पहचान, सीएम साय ने ल…
छत्तीसगढ़ कोसा ब्रांड कोशल फैब लॉन्च
छत्तीसगढ़ कोसा ब्रांड कोशल फैब लॉन्च
रायपुर

छत्तीसगढ़ के कोसा को मिली नई पहचान, सीएम साय ने लॉन्च किया ‘कोशल फैब’

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के प्रीमियम ब्रांड ‘कोशल फैब’ का शुभारंभ किया। इस पहल के जरिए छत्तीसगढ़ के कोसा और हथकरघा उत्पादों को आधुनिक डिजाइन, बेहतर पैकेजिंग और नए बाजारों से जोड़कर बुनकरों को आर्थिक मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 10:35 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 02:54 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बुनाई कला और कोसा वस्त्रों को अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कोशल फैब’ का शुभारंभ किया। यह छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड है, जिसके माध्यम से प्रदेश के कोसा और अन्य हथकरघा उत्पादों को एक संगठित पहचान मिलेगी।
‘कोशल फैब’ के जरिए छत्तीसगढ़ के बुनकरों, खासकर आदिवासी क्षेत्रों में काम कर रहे कारीगरों के पारंपरिक हुनर को आधुनिक डिजाइन, बेहतर पैकेजिंग और व्यवस्थित मार्केटिंग से जोड़ा जाएगा। इससे स्थानीय उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और बुनकर परिवारों की आय बढ़ाने के अवसर भी मजबूत होंगे।

छत्तीसगढ़ की बुनाई परंमरा को मेलेगा नया मंच

छत्तीसगढ़ में कोसा वस्त्रों की पहचान सदियों पुरानी है। यहां के बुनकर अपनी मेहनत और कौशल से करघों पर ऐसे कपड़े तैयार करते हैं, जिनमें प्रदेश की संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई देती है। ‘कोशल फैब’ इसी विरासत को आधुनिक बाजार की जरूरतों के अनुरूप आगे बढ़ाने का प्रयास है। इस ब्रांड के माध्यम से करघों पर तैयार होने वाला प्रत्येक उत्पाद छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और कारीगरों की मेहनत की कहानी को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा। साथ ही युवाओं को भी हथकरघा क्षेत्र से जोड़ने और इस पारंपरिक कला को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

लोगो और कैटलॉग का किया विमोचन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कोशल फैब’ के लोगो और कैटलॉग का विमोचन किया। इसके साथ ही हथकरघा इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का भी शुभारंभ किया गया। इस डिजिटल पहल से हथकरघा उत्पादों के प्रबंधन और बिक्री व्यवस्था को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी और माटीकला बोर्ड से जुड़े हितग्राहियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को 10 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक की अनुदान और पुरस्कार राशि का वितरण भी किया।

बुनकरों को मिलेंगा रोजगार के अवसर

‘कोशल फैब’ की शुरुआत को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक शिल्प को नई दिशा देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध होने से प्रदेश के बुनकरों को अपने उत्पादों के लिए अधिक अवसर मिलेंगे। सरकार की इस पहल से छत्तीसगढ़ का कोसा केवल स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश और विदेश के ग्राहकों तक पहुंच बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेगा। यह कदम प्रदेश की हथकरघा विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें