Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Lover Couple Dies by Suicide in Surajpur: जंगल में एक ही पेड़ पर मिले शव,जांच में जुटी पुलिस Raigarh Crime News: ठेकेदार के घर चोरी, 10 लाख कैश और महंगी स्कॉच ले गया चोर Bihar Student Protest: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर पटना में बवाल, छात्र-पुलिस के बीच झड़प SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक में फर्जी एंट्री कर संचालक फरार Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस Lover Couple Dies by Suicide in Surajpur: जंगल में एक ही पेड़ पर मिले शव,जांच में जुटी पुलिस Raigarh Crime News: ठेकेदार के घर चोरी, 10 लाख कैश और महंगी स्कॉच ले गया चोर Bihar Student Protest: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर पटना में बवाल, छात्र-पुलिस के बीच झड़प SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक में फर्जी एंट्री कर संचालक फरार Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप Korba Hospital News: रानी धनराज कुंवर अस्पताल में मिला मानव भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद Chhattisgarh Teacher Protest: शिक्षक संघर्ष मोर्च…
A memorandum regarding the teachers' five demands
A memorandum regarding the teachers' five demands
महासमुंद Featured

Chhattisgarh Teacher Protest: शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने उठाईं पांच प्रमुख मांगें, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

Chhattisgarh Teacher Protest: छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने टीईटी से राहत, पूर्व सेवा की गणना, वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति नियमों में संशोधन और ब्रिज कोर्स की मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपा है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
25 Aug 2026, 05:28 PM
महासमुंद
Chhattisgarh Teacher Protest: छत्तीसगढ़ में कार्यरत शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा है। मोर्चा ने सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत देने, पूर्व सेवा की गणना करने और वेतन विसंगतियां दूर करने सहित पांच प्रमुख मांगें रखी हैं।  मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव और लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक को संबोधित यह ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से भेजा गया है। शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द आदेश जारी करने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ के शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
सेवारत शिक्षकों को टीईटी से राहत देने की मांग

मोर्चा की पहली मांग सेवारत शिक्षक संवर्ग के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सेवारत शिक्षकों की नौकरी और पदोन्नति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। संगठन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि टीईटी के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय निर्धारित है, इसलिए इस अवधि के दौरान होने वाली पदोन्नतियों में इसकी अनिवार्यता समाप्त की जाए। शिक्षक एलबी संवर्ग की पूर्व सेवा गणना को लेकर भी मोर्चा ने अपनी मांग रखी है। संगठन का कहना है कि पंचायत संवर्ग में हुई प्रथम नियुक्ति की तारीख से सेवा अवधि की गणना की जाए। इसके आधार पर शिक्षकों को पूर्ण पुरानी पेंशन सहित शिक्षा विभाग में लागू अन्य सभी लाभ प्रदान किए जाएं। 

और भी पढ़ें:-आरंग में शिक्षकों की रैली, सेवा सुरक्षा समेत कई मांगों को लेकर SDM को  सौंपा ज्ञापन

केंद्रीय संरचना के आधार पर तय हो वेतन

ज्ञापन में शिक्षक संवर्ग की लंबित वेतन विसंगतियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया है। संघर्ष मोर्चा ने मांग की है कि सभी शिक्षक संवर्ग का वेतन निर्धारण केंद्रीय वेतनमान संरचना के आधार पर किया जाए, जिससे अलग-अलग पदों और संवर्गों में बनी वेतन संबंधी विसंगतियां दूर हो सकें। शिक्षक संगठन ने 13 फरवरी 2026 को प्रकाशित छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में आवश्यक संशोधन की मांग की है। मोर्चा का आरोप है कि मौजूदा नियमों में कई विसंगतियां हैं। 

बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए ब्रिज कार्स की मांग

संगठन ने एलबी संवर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए राजपत्र में बदलाव करने की मांग रखी है। मोर्चा ने बीएड योग्यताधारी शिक्षक संवर्ग के लिए ब्रिज कोर्स की व्यवस्था करने की मांग भी की है। संगठन का कहना है कि स्कूल शिक्षा विभाग को योजना तैयार कर ऐसे शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के माध्यम से आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना चाहिए। ज्ञापन में शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने सरकार से इन समस्याओं का तत्काल निराकरण करने और मांगों के अनुरूप आदेश जारी करने का आग्रह किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें