Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Bagbahara Education Committee: स्कूलों की सुधरेगी…
Meeting of the Education Committee
Meeting of the Education Committee
महासमुंद

Bagbahara Education Committee: स्कूलों की सुधरेगी तस्वीर, 73 भवनों की मरम्मत और 53 बालिका शौचालयों का प्रस्ताव

Bagbahara Education Committee: बागबाहरा की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक में जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत, बालिका शौचालय, पेयजल, छात्रावास और पेंशन योजनाओं से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए गए।

य
प्रकाशित: 25 Aug 2026, 01:17 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 11:26 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bagbahara Education Committee: जनपद पंचायत बागबाहरा की स्थायी शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक में विकासखंड के शासकीय विद्यालयों की अधोसंरचना, छात्रावास, विद्यार्थियों की सुविधाओं, दिव्यांगजनों की पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चार्चा  के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में विकासखंड के डिस्मेंटल योग्य 49 स्कूल भवन, बालिका शौचालय की आवश्यकता वाले 53 विद्यालय, मरम्मत योग्य 73 स्कूल भवन तथा 8 ऐसे विद्यालय, जहां हैंडपंप की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उनके लिए आवश्यक मांग एवं प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजने का निर्णय लिया गया। समिति ने विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

छात्रावासों की आवश्यकता पर चर्चा

बागबाहरा में पोस्ट मैट्रिक ओबीसी बालक-बालिका छात्रावास, एससी बालक-बालिका छात्रावास तथा एसटी बालक-बालिका पोस्ट मैट्रिक छात्रावास खोलने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। छात्रावास खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। विभाग की ओर से 11 भवनों की मांग की गई थी, जिसमें एसटी बालिका छात्रावास को प्राथमिकता मिलने की जानकारी बैठक में दी गई।
छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

139 हितग्राहियों समेत दिव्यांगों और विद्यार्थियों के लिए प्रस्ताव

बैठक में मुख्यमंत्री पेंशन योजना के अंतर्गत 62 हितग्राहियों तथा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 77 हितग्राहियों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत आसकुंवर, पिता कांशीराम गोंड़, निवासी पचेड़ा को 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान किए जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। समिति ने दिव्यांगजनों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गरीबी रेखा प्रमाण पत्र के वर्ष 2002 एवं 2011 के सर्वे की अनिवार्यता में शिथिलता प्रदान करने तथा पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों की पेंशन बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया। इससे जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता का लाभ मिल सकेगा। वहीं विद्यार्थियों को गणवेश के साथ जूते, बेल्ट, टाई सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के संबंध में भी प्रस्ताव पारित किया गया। 

और भी पढ़ें:-  खरगोन में भड़का नर्सिंग और GNM छात्रों का गुस्सा, सांसद सेवा केंद्र का किया घेराव

बालिका शौचालय और किचन शेड को प्राथमिकता

बैठक का संचालन स्थायी शिक्षा समिति के सचिव एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी देव नारायण दीवान ने किया। उन्होंने शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी समिति के समक्ष रखी। वहीं जनपद पंचायत बागबाहरा के प्रोग्राम ऑफिसर खूबचंद वर्मा ने मनरेगा विभाग एवं संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार ने बालिका शौचालय, जर्जर किचन शेड तथा वनांचल क्षेत्र के अहाता विहीन विद्यालयों को प्राथमिकता देने की बात कही।

स्कूल सुविधाएं को प्राथमिकता 

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना, विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और छात्रावासों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना समिति की प्राथमिकता है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से जुड़े सभी आवश्यक विषयों को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा, ताकि बागबाहरा विकासखंड के विद्यालयों और छात्रावासों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इसे भी पढ़ें:-सेवानिवृत्ति के बाद भी बच्चों की फिक्र करने वाली चंचला गुप्ता ने स्कूल को दीं 222 थालियां

बैठक में अधिकारी और समिति सदस्य रहे उपस्थित

बैठक में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार, स्थायी शिक्षा समिति सदस्य लता कुम्हार, मानबाई ठाकुर, मंडल संयोजक मनोज चौधरी, वरिष्ठ अधिकारी मान सिंह बरिहा, कौशल ध्रुव, पूर्व जनपद सदस्य मंगलू ठाकुर सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मंडल संयोजक मनोज चौधरी ने बागबाहरा के छात्रावासों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी समिति के समक्ष रखी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें