Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Saraswati Cycle Yojana: 64 छात्राओं को मिली निःशु…
बागबाहरा में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण
बागबाहरा में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण
महासमुंद

Saraswati Cycle Yojana: 64 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Saraswati Cycle Yojana: घुंचापाली कला और बकमा विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 64 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। इसके बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

स
प्रकाशित: 25 Aug 2026, 01:26 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 03:25 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Saraswati Cycle Yojana: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत ग्राम घुंचापाली कला और बकमा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कुल 64 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। इससे ग्रामीण छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रह सकेगी। ग्राम घुंचापाली कला में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने 25 छात्राओं को साइकिल प्रदान की। वहीं, ग्राम बकमा में 39 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल दी गई।

बकमा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच लिलेश्वर बल्ला साहू ने की। भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को आवागमन की सुविधा मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

और भी पढ़े:- विधायक  ने बढ़ाया बेटियों का हौसला, छात्राओं को बांटी निःशुल्क साइकिलें

शिक्षा से विकसित भारत

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। बेटियों को शिक्षा, अवसर और आत्मनिर्भरता के साधन उपलब्ध कराकर ही विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव रखी जा सकती है। ग्राम बकमा में साइकिल वितरण के बाद अतिथियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

64 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।

शिक्षक और ग्रामीण रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जनपद सदस्य मधुलिका चंद्राकर, सरपंच देव बरिहा, भालूचुआ सरपंच अंजोर सिंह ठाकुर, जूनवानी खुर्द सरपंच नरेंद्र ठाकुर, बकमा सरपंच लिलेश्वर बल्ला साहू, उपसरपंच कमल नारायण साहू, मिलन कुमार साहू, भुनेश्वर पटेल, हृदयराम साहू, पुरन शबर, ओमप्रकाश ध्रुव, गिरीश हिन्दुस्तानी, अशोक चक्रधारी, ज्ञान सिंह चक्रधारी और नेतराम साहू उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार ललित सोनी, प्रखर चंद्राकर, प्राचार्य खेदूराम चंद्राकर सहित शिक्षक, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

बेटियों की शिक्षा हमारी प्राथमिकता

भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक बेटी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर अवसर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां ही सशक्त समाज, विकसित छत्तीसगढ़ और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है। बेटियों की शिक्षा एवं पर्यावरण की रक्षा ही सशक्त समाज और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।

इससे जुड़ी खबरें:- सरस्वती साइकिल योजना: छात्राओं को बांटी गई निशुल्क साइकिलें, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें