Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Ayushman Bharat Scheme: MP के 83 अस्पतालों पर गिरी गाज, भोपाल के 25 सेंटर्स पर भी बड़ा एक्शन Chhattisgarh ED: DMF फंड में 31 करोड़ के कमीशन और CGPSC घोटाले पर जांच तेज, आरोपी छाबड़ा 5 दिन की रिमांड पर Mahasamund Literacy Campaign: साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ, शत-प्रतिशत साक्षरता का लिया संकल्प Chhattisgarh Ganja Seizure: एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में Raigarh Crime News: नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज Ayushman Bharat Scheme: MP के 83 अस्पतालों पर गिरी गाज, भोपाल के 25 सेंटर्स पर भी बड़ा एक्शन Chhattisgarh ED: DMF फंड में 31 करोड़ के कमीशन और CGPSC घोटाले पर जांच तेज, आरोपी छाबड़ा 5 दिन की रिमांड पर Mahasamund Literacy Campaign: साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ, शत-प्रतिशत साक्षरता का लिया संकल्प Chhattisgarh Ganja Seizure: एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Child Helpline 1098: जांजगीर-चांपा में बाल विवाह …
Child Marriage Prevention Awareness Program in Janjgir-Champa (Image Source: CGDPR)
Child Marriage Prevention Awareness Program in Janjgir-Champa (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Child Helpline 1098: जांजगीर-चांपा में बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता अभियान, छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी

Child Helpline 1098: जांजगीर-चांपा के सिवनी और कुलीपोटा स्कूलों में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्रों को कानूनी प्रावधानों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
03 Sep 2026, 10:26 AM
रायपुर
Child Helpline 1098: छत्तीसगढ़ में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों एवं संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी एवं हाई स्कूल कुलीपोटा में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा इसके सामाजिक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 
जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत बालिका की न्यूनतम विवाह आयु 18 वर्ष तथा बालक की न्यूनतम विवाह आयु 21 वर्ष निर्धारित है। निर्धारित आयु से पहले विवाह कराना अथवा उसमें सहयोग करना कानूनन दंडनीय अपराध है।

बाल विवाह रोकथाम को लेकर स्कूलों में जागरूकता, छात्रों ने खुद की 1098 कॉल की टेस्टिंग
बाल विवाह पर तुरंत करें शिकायत

चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिले अथवा किसी नाबालिग बच्चे या बच्ची का विवाह कराया जा रहा हो, तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग को दी जानी चाहिए। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि समय पर सूचना देकर बाल विवाह को रोका जा सकता है और बच्चों के सुरक्षित भविष्य की रक्षा की जा सकती है।

बाल विवाह के खिलाफ छात्रों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं 1098 पर कॉल कर कॉल टेस्टिंग के माध्यम से हेल्पलाइन की प्रक्रिया को समझा और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी ली। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा बाल अधिकारों और संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें