📅 Tuesday, 26 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
रीवा हादसा : दो जैन साध्वियों की मौत मामले में SIT गठित, 10 सदस्यीय टीम करेगी गहन जांच गुप्त अड्डे का भंडाफोड़ : दंतेवाड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर जयदेव अग्रवाल को दबोचा, ₹35 हजार से ज्यादा कैश बरामद हादसा : कुएं की खुदाई बनी मौत का गड्ढा, पन्ना में 5 मजदूरों की गई जान सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत सिंघम स्टाइल ऑपरेशन : शाहीन बाग में बकरे बेचे, बने जनगणना अधिकारी, 300 KM की रफ़्तार भरी चेज़िंग के बाद दुर्ग पुलिस ने दबोचा सुपर चोर बड़ी हेराफेरी : भरोसे का फायदा उठाकर हड़पे 38 लाख, बिलासपुर से आरोपी गिरफ्तार रीवा हादसा : दो जैन साध्वियों की मौत मामले में SIT गठित, 10 सदस्यीय टीम करेगी गहन जांच गुप्त अड्डे का भंडाफोड़ : दंतेवाड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर जयदेव अग्रवाल को दबोचा, ₹35 हजार से ज्यादा कैश बरामद हादसा : कुएं की खुदाई बनी मौत का गड्ढा, पन्ना में 5 मजदूरों की गई जान सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत सिंघम स्टाइल ऑपरेशन : शाहीन बाग में बकरे बेचे, बने जनगणना अधिकारी, 300 KM की रफ़्तार भरी चेज़िंग के बाद दुर्ग पुलिस ने दबोचा सुपर चोर बड़ी हेराफेरी : भरोसे का फायदा उठाकर हड़पे 38 लाख, बिलासपुर से आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f 🔗
होम रायगढ़ कलेक्ट्रेट घेराव : बिजली, पानी, पेंशन और स्वास्थ्…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपते हुए
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपते हुए
रायगढ़

कलेक्ट्रेट घेराव : बिजली, पानी, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर प्रदर्शन

बिजली, पानी, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर में लगातार बिजली कटौती, पेयजल संकट, अस्पताल की खराब सुविधाएं और 5-6 महीनों से बंद सामाजिक सुरक्षा पेंशन से आम जनता परेशान है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 May 2026, 05:23 PM
📍 रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बिजली, पानी, पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द समाधान की मांग की।

लगातार बिजली कटौती से जनता परेशान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि पिछले कई महीनों से शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बिजली गुल होने की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी के इस मौसम में बार-बार होने वाली बिजली कटौती से आम जनता का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों को रात-दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पेयजल संकट ने बढ़ाई मुश्किले

नेताओं ने आरोप लगाया कि गर्मी के मौसम में शहर के कई इलाकों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में टैंकर या वैकल्पिक व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है, जिससे आमजन की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बदहाल स्थिति

ज्ञापन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी गंभीर सवाल उठाए गए। कांग्रेस ने बताया कि अस्पताल की एक्स-रे और सीटी स्कैन मशीन लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इसके कारण मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों में महंगे दामों पर जांच करानी पड़ रही है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

5–6 महीने से बंद पेंशन, गरीब वर्ग परेशान

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाली वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग और निराश्रित पेंशन पिछले 5 से 6 महीनों से लाभार्थियों को नहीं मिली है। इससे जरूरतमंद लोगों को दवा, भोजन और दैनिक जरूरतों के लिए आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। पार्टी ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताया।

प्रशासन से जल्द समाधान का आश्वासन

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि शहर की इन ज्वलंत समस्याओं को लेकर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कलेक्टर ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई और समाधान का आश्वासन दिया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म
लाइफस्टाइल
राशिफल वायरल
कलमकार
ग्लैमर
🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें