Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम शिक्षा संविदा भर्ती : महासमुंद बिहान भर्ती की अंतिम सूची…
बिहान मिशन भर्ती सूची
बिहान मिशन भर्ती सूची
शिक्षा

संविदा भर्ती : महासमुंद बिहान भर्ती की अंतिम सूची जारी, जानें पूरी चयन प्रक्रिया

महासमुंद जिला पंचायत ने बिहान मिशन के संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत अंतिम पात्र-अयोग्य सूची, मेरिट सूची और दावा-आपत्ति निराकरण सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और साक्षात्कार से जुड़ी जानकारी जिला पंचायत की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 06:55 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 03:59 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिला पंचायत महासमुंद ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग ने पात्र-अयोग्य अभ्यर्थियों की अंतिम सूची के साथ आगे की चयन प्रक्रिया की जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है।

इन पदों के लिए मांगे गए थे आवेदन 

जिला पंचायत द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को क्षेत्रीय समन्वयक के 2 बैकलॉग पद (अनारक्षित-1 और अन्य पिछड़ा वर्ग-1) तथा लेखा सह एमआईएस सहायक के 2 बैकलॉग पद (अनुसूचित जनजाति-1 और अन्य पिछड़ा वर्ग-1) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके अलावा 18 मार्च 2026 को विकासखंड परियोजना प्रबंधक के 2 पद (अनारक्षित-1 और अनुसूचित जाति-1) तथा क्षेत्रीय समन्वयक के 1 पद (अनारक्षित) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। 

दावा-आपत्ति के बाद जारी हुई अंतिम सूची 

भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र और अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। इस दौरान प्राप्त आपत्तियों का चयन समिति द्वारा परीक्षण कर निराकरण किया गया। अब विभाग ने दावा-आपत्ति निराकरण सूची, मेरिट सूची, अंतिम पात्र-अयोग्य सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध करा दी गई है।

वेबसाइट पर देख सकते हैं अभ्यर्थी जानकारी 

अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित सभी सूचनाएं जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल और जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mahasamund.gov.in/ पर देख सकते हैं। विभाग ने अभ्यर्थियों से समय-समय पर जारी सूचनाओं का अवलोकन करने की अपील की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें