Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान Parasia Car Accident: अनियंत्रित कार की टक्कर से, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हादसे में बच्चे समेत चार घायल Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित CG Junior Doctor Strike: आश्वासन के बाद भी आदेश नहीं हुआ जारी, 21 सितंबर से OPD बहिष्कार का ऐलान Parasia Car Accident: अनियंत्रित कार की टक्कर से, 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हादसे में बच्चे समेत चार घायल Shop Fire: टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, बगल की दुकानों को भी नुकसान Student Assault Case: शिक्षिका की पिटाई से सहमा छठवीं का मासूम, रो-रोकर बोला- मां, मुझे उस स्कूल मत भेजो, DEO ने बिठाई जांच CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार
W 𝕏 f
होम शिक्षा SBI Recruitment: बिना परीक्षा मिलेगी बैंक में नौक…
SBI Recruitment 2026 notification(Image Source: social media)
SBI Recruitment 2026 notification(Image Source: social media)
शिक्षा

SBI Recruitment: बिना परीक्षा मिलेगी बैंक में नौकरी, ₹98 लाख तक पैकेज का मौका, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

SBI Recruitment: डीन, फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डेमो सेशन के आधार पर किया जाएगा।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 10:45 AM · 7 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
स्रोत: प्रेस विज्ञप्ति
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
SBI Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने शानदार अवसर निकाला है। SBI ने डीन, फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर चयन बिना लिखित परीक्षा के होगा, जिसमें उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक सैलरी पैकेज मिलेगा, जो कुछ पदों के लिए सालाना ₹98 लाख तक हो सकता है। SBI भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI में इन पदों पर होगी भर्ती 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की यह भर्ती स्टेट बैंक इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप (SBIL), कोलकाता के लिए निकाली गई है। बैंक ने Special Cadre Officers Engagement के तहत कुल 3 पदों पर नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 

पदों का विवरण 

पद का नाम

पदों की संख्या

डीन

1

फैकल्टी

1

मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव

1

कुल पद

3

1. डीन पद के लिए योग्यता 

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBA, PGDM, PGDBA या संबंधित क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए। 
  • न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। 
  • उम्मीदवार के पास PhD या MPhil की डिग्री होने पर भी पात्रता मानी जाएगी। 
  • संबंधित क्षेत्र में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। 
  • इनमें से कम से कम 3 साल का अनुभव डीन, डिप्टी डीन, डायरेक्टर, प्रिंसिपल, हेड या समकक्ष पद पर होना जरूरी है। 
उम्र सीमा: 40 से 55 वर्ष तक 

2. फैकल्टी पद के लिए योग्यता 

  • किसी भी विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 
  • न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। 
  • MBA, PGDM, बैंकिंग, फाइनेंस, HRM और एग्जीक्यूटिव एजुकेशन क्षेत्र के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 
  • उम्मीदवार के पास कम से कम 6 साल का टीचिंग या कॉर्पोरेट ट्रेनिंग अनुभव होना चाहिए। 
उम्र सीमा: 35 से 55 वर्ष तक 

3. मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए योग्यता 

  • उम्मीदवार के पास मार्केटिंग में MBA या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। 
  • न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। 
  • डिजिटल मार्केटिंग, CRM, मार्केटिंग एनालिटिक्स और सोशल मीडिया मार्केटिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। 
  • कम से कम 5 साल का मार्केटिंग अनुभव आवश्यक है। 
उम्र सीमा: 28 से 40 वर्ष तक 

SBI भर्ती 2026 की महत्वपूर्ण जानकारी 

विवरण

जानकारी

भर्ती संस्था

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

पदों के नाम

डीन, फैकल्टी, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव

विज्ञापन संख्या

CRPD/SCO/2026-27/20

कुल पद

3

नौकरी का स्थान

कोलकाता (जरूरत के अनुसार भारत में कहीं भी)

भर्ती का प्रकार

कॉन्ट्रैक्चुअल

चयन प्रक्रिया

शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू

sbi.bank.in SBI में कैसे होगा चयन? 

डीन और फैकल्टी पदों के लिए:- 

  • आवेदन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 
  • इसके बाद इंटरव्यू और डेमो सेशन के जरिए चयन किया जाएगा। 
मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पद के लिए: उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। 

आवेदन शुल्क कितना देना होगा? 

General/EWS/OBC उम्मीदवार: ₹750 
SC/ST/PwBD उम्मीदवार: आवेदन शुल्क में छूट 

आवेदन कैसे करें? 

योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें