Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
W 𝕏 f
होम शेयर बाजार Copper Rate Today: सोना-चांदी फीके पड़े, तांबे ने…
Copper rise and Vedanta growth (Image Source: AI Photo)
Copper rise and Vedanta growth (Image Source: AI Photo)
शेयर बाजार

Copper Rate Today: सोना-चांदी फीके पड़े, तांबे ने मारी बाजी,Vedanta के लिए बढ़ी कमाई की उम्मीद

Copper Rate Today: तांबे की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। पिछले छह महीनों में कॉपर ने सोना और चांदी को पीछे छोड़ते हुए करीब 18 फीसदी का रिटर्न दिया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल, रिन्यूएबल एनर्जी और AI डेटा सेंटरों में बढ़ती मांग के कारण कॉपर की कीमतों में मजबूती बनी हुई है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
11 Sep 2026, 12:48 PM
नई दिल्ली
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Copper Rate Today: दुनियाभर में तांबे (Copper) की मांग लगातार बढ़ रही है और इसकी कीमतें नए रिकॉर्ड बना रही हैं। पिछले छह महीनों में कॉपर ने निवेशकों को सोने और चांदी से बेहतर रिटर्न दिया है। लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर इस सप्ताह कॉपर ने नया ऑल-टाइम हाई बनाया और तीन महीने के फ्यूचर्स की कीमत 14,703 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गई। यह स्तर पिछले रिकॉर्ड और जनवरी में बने उच्चतम स्तर से भी ऊपर है। कॉपर की बढ़ती कीमतों का फायदा इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को मिलने की उम्मीद है। 

कॉपर ने 6 महीने में दिया 18% रिटर्न

खासतौर पर भारतीय कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) के कॉपर कारोबार पर बाजार की नजर बनी हुई है। छह महीने में कॉपर ने दिया 18% से ज्यादा रिटर्न अगर पिछले छह महीने के प्रदर्शन पर नजर डालें तो कॉपर ने कीमती धातुओं को पीछे छोड़ दिया है। 
मार्च 2026 में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कॉपर की औसत कीमत करीब 1,200 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो अब बढ़कर लगभग 1,415 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। यानी इस अवधि में कॉपर ने करीब 18 फीसदी का रिटर्न दिया है। 

EV और AI से बढ़ी कॉपर की डिमांड

मार्च में MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर लगभग 1.52 लाख रुपए रह गया है। इसी तरह चांदी भी निवेशकों को खास फायदा नहीं दे पाई। मार्च में चांदी का भाव करीब 2.65 लाख रुपए प्रति किलोग्राम था, जो अब लगभग 2.33 लाख रुपए के आसपास है। इलेक्ट्रिफिकेशन और AI डेटा सेंटर से बढ़ रही कॉपर की मांग कॉपर की कीमतों में तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण इसकी बढ़ती वैश्विक मांग है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट, पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े डेटा सेंटरों में कॉपर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।

Vedanta को मिल सकता है फायदा

साल 2022 में ग्लोबल रिफाइंड कॉपर की मांग करीब 24.8 मिलियन टन थी, जिसके 2030 तक बढ़कर 30 मिलियन टन से ज्यादा होने का अनुमान है। Vedanta के कॉपर बिजनेस को मिल सकता है फायदा कॉपर की कीमतों में तेजी वेदांता लिमिटेड के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। 
कंपनी का कॉपर कारोबार पहले से ही मजबूत स्थिति में है और तैयार उत्पादों, खासकर कॉपर रॉड की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वेदांता के मुताबिक वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी ने आठ सालों में पहली बार सबसे ज्यादा पहली तिमाही बिक्री दर्ज की। 

Vedanta का कॉपर बिजनेस मजबूत

कंपनी ने करीब 53,000 टन कॉपर की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 3 फीसदी ज्यादा है। इसी अवधि में कंपनी का कॉपर रॉड उत्पादन भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। कॉपर की कीमतों में तेजी के बावजूद मांग मजबूत आमतौर पर किसी कमोडिटी की कीमत बढ़ने पर मांग प्रभावित होती है, लेकिन कॉपर के मामले में स्थिति अलग है। 
ऊर्जा बदलाव और नई तकनीकों के विस्तार के कारण महंगा होने के बावजूद इसकी मांग बनी हुई है। इलेक्ट्रिक वाहनों और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में कॉपर की जरूरत पारंपरिक तकनीकों की तुलना में काफी ज्यादा होती है। 

शेयर गिरा, लेकिन उम्मीद बरकरार

यही वजह है कि आने वाले वर्षों में कॉपर को एक रणनीतिक धातु के तौर पर देखा जा रहा है। वेदांता के शेयर में गिरावट के बीच एक्सपर्ट्स का भरोसा कायम शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
इसका असर वेदांता लिमिटेड के शेयर पर भी पड़ा। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर करीब 1.88 फीसदी गिरकर 261.10 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। Nuvama ने वेदांता के शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 333 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं Emkay ने भी ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और शेयर के लिए 350 रुपए का लक्ष्य तय किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें