Thursday, 23 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
भीषण आग : साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर इंजीनियर को फावड़ा लेकर दौड़ाया, सरकारी मीटर फोड़ा, केस दर्ज सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट भीषण आग : साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू हादसा : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर इंजीनियर को फावड़ा लेकर दौड़ाया, सरकारी मीटर फोड़ा, केस दर्ज सड़क पर बिखरी जिंदगी : बल्दीडीह मोड़ पर भीषण हादसा, बाइक टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर बिजली तंत्र बदलेगा : 1 अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था, 3 महीने का बिल देना होगा एडवांस प्रदर्शन का असर : सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रूट्स पर मिलेगी इंटरचेंज की छूट
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी : शेयर ट्रेडिंग मे…
शेयर ट्रेडिंग ठगी में पति-पत्नी गिरफ्तार
शेयर ट्रेडिंग ठगी में पति-पत्नी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा

निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी : शेयर ट्रेडिंग में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार 

चांपा पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने निवेश के नाम पर लोगों से 2 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा कराई थी। पुलिस ने नया रायपुर से दोनों को पकड़कर लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट और चेकबुक सहित अन्य सामान जब्त किया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jul 2026, 11:15 AM
जांजगीर-चांपा
शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल फोन और बैंक चेकबुक सहित अन्य सामान जब्त किया है। 
मामले का खुलासा तब हुआ जब हेमदत्त केशरवानी ने 24 मई को चांपा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पहचान मारुति विहार कॉलोनी निवासी हरिशंकर गुप्ता से थी। हरिशंकर गुप्ता और उसकी पत्नी रेखा गुप्ता ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर अधिक लाभ और रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर पीड़ित और अन्य लोगों ने निवेश के नाम पर बड़ी रकम आरोपियों के बैंक खातों में जमा कर दी। 

चेक और RTGS से जमा कराए 2.04 करोड़ रुपये 

पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने चेक और RTGS के जरिए कुल 2 करोड़ 4 लाख 97 हजार 502 रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर किए थे। शुरुआत में भरोसा बनाए रखने के लिए आरोपियों ने करीब 39 लाख 99 हजार 400 रुपये वापस कर दिए, लेकिन इसके बाद बाकी रकम लौटाने से इनकार कर दिया। धीरे-धीरे आरोपियों ने पूरी राशि का गबन कर लिया। शिकायत दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी पति-पत्नी फरार हो गए और लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी तलाश शुरू की। 

तकनीकी साक्ष्यों से नया रायपुर में पकड़े गए आरोपी 

चांपा पुलिस ने तकनीकी इनपुट, सर्विलांस और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए नया रायपुर में दबिश दी। यहां से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। 

पुलिस ने ये सामान किया जब्त

पुलिस कार्रवाई में आरोपियों के पास से निम्न सामग्री बरामद की गई है—

  • लैपटॉप
  • टैबलेट
  • मोबाइल फोन
  • बैंक चेकबुक
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें