Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Cyber Fraud Case: 4 लोगों के खातों से उड़ाए ₹4.25…
Gwalior cyber fraud cases (Image Source: AI Photo)
Gwalior cyber fraud cases (Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Cyber Fraud Case: 4 लोगों के खातों से उड़ाए ₹4.25 लाख, लिंक और मोबाइल गुम होने से लगी चपत

Cyber Fraud Case: ग्वालियर में साइबर ठगी के चार मामलों में जालसाजों ने चार लोगों के बैंक खातों से 4.25 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Sep 2026, 12:03 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 03:36 PM
ग्वालियर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cyber Fraud Case: ग्वालियर शहर में साइबर अपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ठगी के चार अलग-अलग मामलों में जालसाजों ने चार लोगों को अपना शिकार बनाते हुए उनके बैंक खातों से कुल 4 लाख 25 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ितों ने सबसे पहले राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अब स्थानीय पुलिस ने औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ठगी का पहला और सबसे बड़ा मामला गोलंदाज मोहल्ला निवासी जावेद खान का है। 

लिंक पर क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल 

5 सितंबर को जावेद के मोबाइल पर एक संदिग्ध मैसेज आया था। जैसे ही उन्होंने मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक किया, उनका पूरा मोबाइल हैक हो गया। इसके तुरंत बाद ठगों ने उनके बैंक खाते में सेंध लगाकर 1.50 लाख रुपये पार कर दिए। दूसरी बड़ी वारदात बहोड़ापुर की कोटेश्वर कॉलोनी (काली माता मंदिर के पास) के रहने वाले अजीत सिंह के साथ हुई। 

साइबर जालसाजों के जाल में फंसे 

अजीत का मोबाइल कहीं गिर गया था। इसके कुछ ही देर बाद उनके दूसरे संपर्क पर मैसेज आया, जिससे पता चला कि उनके बैंक खाते से 1,74,228 रुपये की अनाधिकृत निकासी कर ली गई है। इसी तरह, आरजेपुरम भिंड रोड निवासी महेंद्र सिंह भदौरिया भी साइबर जालसाजों के जाल में फंस गए। ठगों ने चालाकी से उनके खाते से 88 हजार 500 रुपये उड़ा लिए। 

ठगों की तलाश जारी 

वहीं चौथा मामला जिरैना गांव का है, जहां के निवासी त्रिलोक माहौर के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 12 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली गई। सभी मामलों में पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और ट्रांजैक्शन ट्रेल के आधार पर ठगों की तलाश की जा रही है।  पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज या लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। अगर मोबाइल खो जाए, तो तुरंत अपने सिम और बैंक खातों को ब्लॉक कराएं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें