Daayra Trailer: Kareena Kapoor और Prithviraj Sukumaran स्टारर फिल्म Daayra का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। Meghna Gulzar के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक गंभीर क्राइम-थ्रिलर नजर आ रही है, जिसमें पुलिस जांच, न्याय और सिस्टम से जुड़े कई सवाल उठते दिखाई देते हैं। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पुलिस एनकाउंटर से शुरू होती है कहानी
Daayra के ट्रेलर की शुरुआत एक Police Encounter से जुड़े मामले से होती है। इस केस को लेकर Film के दोनों मुख्य किरदारों की सोच अलग नजर आती है। पृथ्वीराज सुकुमारन जहां DCP Raman Kumar की भूमिका में हैं, वहीं Kareena Kapoor डीसीपी अजूनी का किरदार निभा रही हैं। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, दोनों अधिकारियों के बीच मतभेद साफ दिखाई देने लगते हैं। ड्यूटी और न्याय को लेकर उनके विचार अलग हैं और यही टकराव कहानी को आगे बढ़ाता है।
लापता बेटी की तलाश से खुलेंगे नए राज
ट्रेलर में एक मां अपनी लापता बेटी की तलाश में पुलिस के पास पहुंचती है। इसके बाद शुरू हुई जांच कई ऐसे पहलुओं को सामने लाती है, जो मामले को और पेचीदा बना देते हैं। जांच के दौरान एक ऐसे आरोपी का भी जिक्र आता है, जो पिछले दो साल से एक ही तरह के रास्ते पर सक्रिय बताया जाता है। फिल्म में नाबालिग अपराधियों से जुड़े कानूनी प्रावधानों और व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। दोनों पुलिस अधिकारियों के काम करने का तरीका अलग है और इसी वजह से उनके बीच लगातार टकराव देखने को मिलता है।
करीना और पृथ्वीराज की एक्टिंग ने खींचा ध्यान
Trailer में Kareena Kapoor और Prithviraj Sukumaran दोनों ही अपने किरदारों में काफी प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। दोनों की इंटेंस परफॉर्मेंस कहानी के गंभीर माहौल को मजबूत करती है। Trailer का Background Score भी इसके सस्पेंस और तनाव को बढ़ाता है। Trailer रिलीज होने के बाद Social Media पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कई यूजर्स ने कहानी को दिलचस्प बताया है और करीना-पृथ्वीराज की जोड़ी की तारीफ की है।सबा पटौदी ने भी किया रिएक्ट
करीना कपूर ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि कुछ सच ऐसे होते हैं, जिनके जवाब आसान नहीं होते। उनके इस पोस्ट पर करीना की ननद सबा पटौदी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिल्म का इंतजार जताते हुए करीना और पृथ्वीराज को जबरदस्त बताया।
सोशल मीडिया पर ट्रेलर को मिल रही तारीफ
ट्रेलर देखने के बाद कई यूजर्स ने फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर किया। किसी ने कहानी को इंटरेस्टिंग बताया तो किसी ने कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ की। कुछ लोगों ने करीना को थ्रिलर जॉनर में देखने को लेकर खुशी जताई। कुल मिलाकर, ‘दायरा’ का ट्रेलर एक गंभीर और सस्पेंस से भरपूर कहानी की झलक देता है। अब दर्शकों की नजर 18 सितंबर को होने वाली फिल्म की रिलीज पर है।

