Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बालोद दर्द से जूझता भालू : तीन पैरों के सहारे चल रहा था…
सड़क पर दिखा घायल भालू
सड़क पर दिखा घायल भालू
बालोद

दर्द से जूझता भालू : तीन पैरों के सहारे चल रहा था भालू, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप

बालोद के घोठिया रोड पर एक घायल भालू लंगड़ाते हुए दिखाई दिया। तीन पैरों के सहारे चलते भालू का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पैर में चोट की आशंका जताई जा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 01:33 PM · अपडेट: 19 Sep 2026, 04:28 PM
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक घायल भालू के सड़क पर दिखाई देने के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। घोठिया रोड पर लोगों ने एक भालू को तीन पैरों के सहारे लंगड़ाते हुए देखा। बताया जा रहा है कि भालू के एक पैर में चोट लगी है, जिसके कारण वह सामान्य रूप से चल नहीं पा रहा था।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है। रानीमाई मंदिर के पास घोठिया रोड पर एक स्कूल शिक्षक की नजर घायल भालू पर पड़ी। शिक्षक ने तुरंत अपने मोबाइल से भालू का वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर लीं। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 

सड़क हादसे में चोट लगने की आशंका

वीडियो में भालू अपने घायल पैर को जमीन पर रखने से बचता हुआ नजर आ रहा है। वह धीरे-धीरे लंगड़ाते हुए सड़क पार कर जंगल की ओर चला जाता है। वन विभाग का कहना है कि भालू के पैर में चोट किस वजह से लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर या जंगल में किसी अन्य कारण से उसे चोट आई हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल भालू की तलाश शुरू कर दी।

रेंजर ने कहा- जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद

वन अमला आसपास के जंगल क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि भालू की स्थिति का पता लगाया जा सके और जरूरत पड़ने पर उसका इलाज कराया जा सके। बालोद रेंजर सरोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम ने भालू को ट्रैक करने की कोशिश की, लेकिन वह जंगल के अंदर काफी दूर चला गया। इसके चलते फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि भालू के लंगड़ाने की वजह पेड़ से गिरना, दौड़ते समय चोट लगना या कोई अन्य कारण हो सकता है। शुरुआती तौर पर चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है और उम्मीद है कि भालू कुछ दिनों में खुद ठीक हो जाएगा। हालांकि, वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी और तलाश में जुटी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें