Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड मौत का मामला : रायगढ़ में बंद कमरे से मिला ग्रामीण का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर सुबह-सुबह पहुंची टीम मऊगंज में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया FIR न दर्ज करने का आरोप, SP-IG से न्याय की गुहार खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद दर्दनाक हादसा : खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार तालाब में गिरी, सभी की मौत एक्शन : ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत सचिव सस्पेंड मौत का मामला : रायगढ़ में बंद कमरे से मिला ग्रामीण का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका ED और IT का बड़ा छापा : कारोबारी राजकुमार सराफ के ठिकाने पर सुबह-सुबह पहुंची टीम मऊगंज में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया FIR न दर्ज करने का आरोप, SP-IG से न्याय की गुहार
W 𝕏 f
होम रायगढ़ मौत का मामला : रायगढ़ में बंद कमरे से मिला ग्रामी…
रायगढ़ में बंद कमरे से मिला शव
रायगढ़ में बंद कमरे से मिला शव
🔴 BREAKING रायगढ़

मौत का मामला : रायगढ़ में बंद कमरे से मिला ग्रामीण का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बंद कमरे से 50 वर्षीय गणपतिलाल भगत का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 Jul 2026, 09:57 AM
रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बंद कमरे से ग्रामीण का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना होने के कारण कमरे से तेज दुर्गंध उठ रही थी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 
हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमाल के धनवारपारा का है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने एक कमरे से तेज बदबू आने पर आसपास तलाश की। जब कमरे की जानकारी ली गई तो अंदर 50 वर्षीय गणपतिलाल भगत का शव मिला। बताया जा रहा है कि शव करीब दो दिन पुराना था, जिसके चलते वह बुरी तरह सड़-गल चुका था।

मूल निवासी था गारे गांव का

जानकारी के अनुसार, गणपतिलाल भगत तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम गारे का रहने वाला था। हालांकि, वह पिछले कुछ वर्षों से तराईमाल के धनवारपारा में रहकर जीवनयापन कर रहा था। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें