Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर 20 साल की शादी के बाद मौत बनी रहस्य, पति के खिलाफ…
आरंग में महिला की संदिग्ध मौत
आरंग में महिला की संदिग्ध मौत
रायपुर

20 साल की शादी के बाद मौत बनी रहस्य, पति के खिलाफ जांच की मांग

शादीशुदा महिला पुष्पा सोनकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति भोला सोनकर पर अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि पुष्पा को तैरना आता था, इसलिए कुएं में गिरकर मौत होने की घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 03:46 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 03:23 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला के मायके पक्ष ने उसके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि पति के अवैध संबंधों के चलते की गई साजिश हो सकती है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 का है। जानकारी के अनुसार, रामधार सोनकर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी बेटी पुष्पा सोनकर का विवाह करीब 20 साल पहले गुढ़ियारी पारा निवासी रामानंद सोनकर के बेटे भोला सोनकर के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों के चार बच्चे हैं और पुष्पा अपने परिवार के साथ रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, शुरुआती समय में परिवार सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगे थे। 

अवैध संबंध का लगाया आरोप

इसी बीच पुष्पा के पिता ने अपने दामाद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में रामधार सोनकर ने आरोप लगाया है कि पिछले करीब तीन सालों से भोला सोनकर का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध था। परिजनों का दावा है कि उस महिला से उसका एक साल का बच्चा भी है। आरोप है कि इसी बात को लेकर भोला अक्सर पुष्पा के साथ विवाद करता था और उसके साथ मारपीट भी करता था। परिजनों ने यह भी बताया कि कई बार उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई थी। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

बेटी ने बताई पूरी जानकारी

मृतका की 18 वर्षीय बेटी ने पुलिस और परिजनों को घटना से जुड़ी जानकारी दी है। बेटी के अनुसार, 30 जुलाई की रात भोला सोनकर घर पर नहीं आया था। इसके बाद 31 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे वह घर पहुंचा। बेटी के मुताबिक, सुबह घर पहुंचने के बाद भोला और पुष्पा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह पुष्पा को घर के पीछे स्थित बाड़ी की तरफ लेकर गया। कुछ देर बाद भोला ने पुष्पा के भाई गोविंदा को फोन कर जानकारी दी कि उसकी बहन कुएं में गिर गई है।

कुएं के पास बेसुध मिली महिला

घटना की सूचना मिलने के बाद पुष्पा के भाई गोविंदा, दुर्गेश और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। वहां पुष्पा कुएं के पास बेसुध हालत में मिली। परिजनों के अनुसार, उस समय उसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद परिजन उसे तुरंत आरंग के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान पुष्पा की मौत हो गई।

तैरना जानती थी महिला 

पुष्पा की मौत के बाद मायके पक्ष ने पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए कई सवाल उठाए हैं। मृतका के पिता और पड़ोसियों का कहना है कि पुष्पा को अच्छी तरह तैरना आता था। ऐसे में अचानक कुएं में गिरकर डूबने की घटना उन्हें संदेहास्पद लग रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति के कथित अवैध संबंधों के चलते पुष्पा की हत्या की गई और बाद में इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मृतका के पिता, भाइयों और बच्चों की ओर से 2 अगस्त को आरंग थाने में लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की जांच और परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें