Delhi Mumbai Expressway Accident: दिनों-दिन बढ़ते सड़क हादसो में एक चौका देने वाली घटना सामनें आई हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार, सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुई हैं।
मंदिर यात्रा के दौरान हादसा
खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे यात्री जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग हरियाणा के गुड़गांव निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं घायल व्यक्ति राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला बताया गया है।
मौके पर पहुंची गरोठ पुलिस
खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक किसी कारणवश खड़ा हुआ था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शुरू की जांच हादसे की सूचना मिलते ही गरोठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
हादसे के कारणों की पड़ताल जारी
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मृतकों के शवों को गरोठ प्राथमिक चिकित्सालय भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। वहीं घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क पर खड़े वाहन को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।
