Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Bilaspur News: CRPF कैंप में आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला, ड्यूटी के बाद से था लापता Department of Minerals: बीजाभांठा में अवैध मुरूम खनन का खुलासा, खनिज-राजस्व विभाग ने जब्त की मशीनें Gajpalla Waterfall Accident: पिकनिक की खुशी मातम में बदली, गजपल्ला वॉटरफॉल में डूबने से युवक की मौत Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Delhi Murder: युवक की पीट-पीटकर हत्या, CCTV खंगाल…
Delhi murder case ( Image Source: AI Photo)
Delhi murder case ( Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Delhi Murder: युवक की पीट-पीटकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस, सिक्योरिटी गार्ड ने बताई पूरी घटना

Delhi Murder: मयूर विहार फेज-3 में करीब 40 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है, जबकि सिक्योरिटी गार्ड ने दो लोगों को हमला करते देखने की बात कही है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
06 Sep 2026, 06:50 PM
नई दिल्ली
Delhi Murder: बार फिर सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 इलाके में आज सुबह करीब 5 बजे एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, मयूर विहार फेज-3 में एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। 

युवक की हत्या के बाद फॉरेंसिक जांच

उसके शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।  

गार्ड ने बताया आंखों देखा हाल

मृतक की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं। सिक्योरिटी गार्ड ने बताया आंखों देखा हाल घटना के चश्मदीद सिक्योरिटी गार्ड नंदलाल यादव ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 4 बजे उन्होंने कुछ लोगों को वहां देखा था। उनके मुताबिक, दो लोग एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। नंदलाल ने बताया कि जब उन्होंने मामले को देखा तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। 

CCTV खंगाल रही पुलिस

डर की वजह से वह वहां से हट गए और तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। इसके साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक कौन था और उसका आरोपियों से क्या संबंध था। 
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। आरोपियों की पहचान होने के बाद हत्या की वजह का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें