Sunday, 16 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध? रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध?
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग स्वतंत्रता दिवस पर देवरी स्कूल में दिखा उत्साह, छ…
— विज्ञापन —
देवरी स्कूल में हुआ ध्वजारोहण, छात्रों ने नगर में निकाली रैली
देवरी स्कूल में हुआ ध्वजारोहण, छात्रों ने नगर में निकाली रैली
रायपुर संभाग

स्वतंत्रता दिवस पर देवरी स्कूल में दिखा उत्साह, छात्रों ने किया नगर भ्रमण

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Aug 2026, 12:56 PM
आरंग
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश चंद्राकर द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान उपाध्यक्ष चंद्रकला पूरेना, कामता पूरेना और विद्यालय के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन सहित शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 

देवरी स्कूल में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस 
छात्र-छात्राओं ने किया नगर भ्रमण 

ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के जूनियर सदस्य तथा स्काउट-गाइड के सभी सदस्य भी शामिल हुए। शिक्षकों में नीलू सोनी, संजय बारसागड़े, आनंद राम व्योहार, भोज राम ध्रुव, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, आशीष कुमार दीवान और रवि प्रकाश पात्रे समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। 

विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा

सहायक शिक्षक देवानन्द चंद्राकर, उद्देश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर और लीलाधर वर्मा सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यालयीन कर्मचारियों में हितेश कुमार साहु, रईस मिर्जा और कार्तिक यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा और नेशलाल धृतलहरे ने किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें