Thursday, 30 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
ग्वालियर में सूदखोरों की दबंगई से तंग किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, 3 पर एफआईआर दर्ज सोने का लालच पड़ा भारी : रायपुर के तीन लोगों से लाखों ठगे, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा दतिया उपचुनाव : आज नई सरकार की चुनेंगे डगर, 2.20 लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य हितग्राही राशन के लिए परेशान, इधर सरकारी चावल की तस्करी में पिकअप जब्त 6 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ 3 वारदातें, शराब दुकान से लेकर थीम रोड तक गोलियों की गूंज, दहशत में शहरवासी पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर : जॉर्डन हमले के बाद अमेरिका की ईरान पर बड़ी जवाबी कार्रवाई, कई इलाकों में सुने गए जोरदार धमाके ग्वालियर में सूदखोरों की दबंगई से तंग किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, 3 पर एफआईआर दर्ज सोने का लालच पड़ा भारी : रायपुर के तीन लोगों से लाखों ठगे, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा दतिया उपचुनाव : आज नई सरकार की चुनेंगे डगर, 2.20 लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य हितग्राही राशन के लिए परेशान, इधर सरकारी चावल की तस्करी में पिकअप जब्त 6 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ 3 वारदातें, शराब दुकान से लेकर थीम रोड तक गोलियों की गूंज, दहशत में शहरवासी पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर : जॉर्डन हमले के बाद अमेरिका की ईरान पर बड़ी जवाबी कार्रवाई, कई इलाकों में सुने गए जोरदार धमाके
W 𝕏 f
होम शिक्षा शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव, मेधावी विद्या…
मेधावी छात्र सम्मान समारोह
मेधावी छात्र सम्मान समारोह
शिक्षा

शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव, मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में बोले विधायक सिन्हा

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य के निर्माता हैं।

कीर्तिमान न्यूज
30 Jul 2026, 07:41 AM
महासमुंद
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंगलवार को अपने निज निवास में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इनमें 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल थे। विद्यार्थियों को सम्मान-चिह्न एवं प्रशस्ति देकर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान करना समाज के लिए गौरव की बात है, क्योंकि यही विद्यार्थी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे। विधायक सिन्हा ने उन्हें निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। 

विद्यार्थियों ने सांझा किया अपने अनुभव

अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही विद्यार्थी सफलता के नए आयाम स्थापित करते हैं। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव को सांझा किया। साथ ही उपस्थित शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अंत में सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं सुनहरे भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सपरिवार उपस्थित थें, साथ ही भाजपा नेतागण संदीप घोष, एम आर विश्वनाथन, सुजाता विश्वनाथन, दिनेश रूपरेला, रामेश्वर पटवा, गोपी कन्नौजे, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थें।

सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथि
आज के विद्यार्थी देश के भविष्य

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक, चिकित्सक, अभियंता, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि बनकर देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसलिए उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर अध्ययन कीजिए तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों और समाज का नाम रोशन करने का संकल्प लीजिए। 

युवाओं का देश के विकास में अहम योगदान 

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आज का भारत युवाओं के सामर्थ्य और प्रतिभा के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासन, कृषि, उद्योग और खेल सहित हर क्षेत्र में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हुए नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और राष्ट्रसेवा की भावना को भी आत्मसात करना चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें