Monday, 10 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
कुएं में गिरा नन्हा भालू, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया कब्रिस्तान से लौटते ही बवाल : अतीक के बेटे उमर के काफिले की 30 गाड़ियों ने तोड़ा टोल, कर्मचारियों को रौंदने का प्रयास फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जा रहा था 25 लाख का गांजा, बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार कुएं में गिरा नन्हा भालू, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया कब्रिस्तान से लौटते ही बवाल : अतीक के बेटे उमर के काफिले की 30 गाड़ियों ने तोड़ा टोल, कर्मचारियों को रौंदने का प्रयास फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जा रहा था 25 लाख का गांजा, बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम धर्म श्रावण के दूसरे सोमवार पर महाकाल मंदिर में उमड़ी …
महाकाल मंदिर में भस्मारती
महाकाल मंदिर में भस्मारती
धर्म

श्रावण के दूसरे सोमवार पर महाकाल मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, बाबा की भस्मारती के हुए दर्शन

श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह भस्मारती में भक्तों की भारी भीड़ रही, वहीं शाम को बाबा की सवारी निकाली जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Aug 2026, 12:04 PM
उज्जैन
श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भगवान शिव के प्रिय महीने में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात से ही मंदिर परिसर में कतारों में खड़े नजर आए। सोमवार तड़के मंदिर के कपाट खुलने के बाद बाबा महाकाल की भव्य भस्मारती संपन्न हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने दिव्य दर्शन किए। 
श्रावण सोमवार के विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोलू शुक्ला और साध्वी हर्षानंद गिरी सहित कई श्रद्धालु बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। 

पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ आकर्षक श्रृंगार 

सावन के दूसरे सोमवार में महाकाल की भस्मारती 
महाकाल मंदिर में सुबह करीब 3 बजे भस्मारती की शुरुआत हुई। इससे पहले बाबा महाकाल का जलाभिषेक और महा पंचामृत अभिषेक किया गया। इस दौरान दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद भांग और चंदन से बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया और उन्हें नए वस्त्र धारण कराए गए। परंपरा के अनुसार भस्म अर्पित करने के बाद मंत्रोच्चार, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों के बीच भस्मारती संपन्न हुई। 

श्रावण सोमवार का रहता है विशेष महत्व 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस महीने में शिव आराधना करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि श्रावण सोमवार के दिन देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन करते हैं। 

शाम को निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी 

श्रावण-भादो मास में सोमवार के दिन बाबा महाकाल की सवारी निकालने की परंपरा भी काफी पुरानी है। मान्यता है कि राजा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं। सोमवार शाम करीब 4 बजे मंदिर से बाबा महाकाल की पारंपरिक सवारी निकाली जाएगी। सवारी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शहर की सड़कों के किनारे घंटों पहले पहुंच जाते हैं। बाबा की एक झलक पाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह रहता है। 

प्रशासन ने किए सुरक्षा के विशेष इंतजाम 

पिछले सोमवार को महाकाल मंदिर में करीब 6.13 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद इस बार भी प्रशासन और मंदिर समिति ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे श्रावण सोमवार पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना
राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें