Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धर्म धर्म-कर्म : आस्था और भक्ति से सराबोर हुआ चौगाई, श…
पूजा करते ग्रामीण लोग
पूजा करते ग्रामीण लोग
धर्म

धर्म-कर्म : आस्था और भक्ति से सराबोर हुआ चौगाई, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ भव्य समापन

बक्सर के चौगाई प्रखंड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कथा व रामकथा का श्रवण किया। समापन अवसर पर आचार्यों का सम्मान किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jul 2026, 04:07 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 10:27 AM
चौगाई, बिहार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
चौगाई प्रखंड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ हुआ। डुमरांव अनुमंडल के चौगाई प्रखंड स्थित अस्पताल के समीप खेल मैदान में 7 जुलाई से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी-खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

भागवत-रामकथा से भक्तिमय माहौल 

आयोजन के दौरान 7 जुलाई से 11 जुलाई तक श्रीधाम अयोध्या की सुश्री किशोरी प्रज्ञा पांडेय ने संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया। इसके बाद 12 जुलाई से 20 जुलाई तक आचार्य शिवम जी, भागवत वक्ता हिमांशु हलचल और उमेश हलचल ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा एवं रामकथा का श्रवण कराया। 

हवन-पूजन और पूर्णाहुति से संपन्न हुआ  

यज्ञ के अंतिम दिन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हवन किया गया। मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति देकर धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया गया। इस दौरान जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिंह सहित कई गणमान्य लोग यजमान के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पंडित उमाशंकर और अन्य आचार्यों ने किया।

मेले में बच्चों का उत्साह 

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के साथ परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया था। मेले में बनारस का मीना बाजार, बच्चों के लिए चरखी, झूला, जंपिंग और मिनी रेल आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। बच्चों और महिलाओं ने मेले में पहुंचकर जमकर आनंद लिया। 

आचार्यों को किया सम्मानित 

समापन समारोह में यजमानों ने कथा वाचकों और आचार्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी-खीर का प्रसाद बांटा गया। आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम का लाभ उठाया।

धार्मिक आयोजनों से जागरूकता 

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिंह ने कहा कि गांवों में समय-समय पर यज्ञ और सत्संग जैसे धार्मिक आयोजनों से सकारात्मक माहौल बनता है। इससे लोगों में धार्मिक भावना के साथ सामाजिक चेतना का भी विकास होता है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले ग्रामीणों और सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मुरार थाना पुलिस का आभार जताया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें